उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव रविवार 22 जनवरी को पार्टी कार्यालय पहुंचे। जहाँ अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी का घोषणा पत्र जारी करेंगे।

अखिलेश यादव LIVE:

[fbvideo link=”https://www.facebook.com/samajwadiparty/videos/1362138380473289/” width=”500″ height=”400″ onlyvideo=”1″]

समाजवादी पार्टी का घोषणा पत्र:

  • रविवार 22 जनवरी को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी का चुनावी घोषणा पत्र जारी किया।
  • इस घोषणा पत्र में अखिलेश यादव ने महिलाओं, किसानों और बच्चों को विशेष स्थान दिया है।
  • समाजवादी घोषणा पत्र के तहत अखिलेश यादव ने ये घोषणाएं की।
  • घोषणा पत्र में किसानों के लिए समाजवादी किसान कोष की व्यवस्था का वादा।
  • बुजुर्गों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए ओल्ड ऐज होम की व्यवस्था का वादा।
  • महिलाओं को रोडवेज में आधा किराया देने का वादा किया।
  • निर्बल आय वर्ग को मुफ्त इलाज की सुविधा का वादा।
  • सूबे के तीन शहरों में मेट्रो प्रोजेक्ट का वादा।
  • यह तीन शहर आगरा, कानपुर और मेरठ होंगे।
  • इसके साथ ही लखनऊ एयरपोर्ट पर एयर एम्बुलेंस का वादा भी घोषणा पत्र में शामिल है।
  • किसानों के लिए फार्मर फण्ड की सुविधा का वादा।
  • शहरों की ट्रैफिक समस्या को खत्म करने का वादा किया।
  • गाँव-गाँव में जानवरों के लिए एम्बुलेंस भेजने की सुविधा।
  • जनपद मुख्यालयों को 4 लेन से जोड़ने का वादा।
  • प्राइमरी स्कूल के बच्चों के लिए घी और दूध पाउडर देना का वादा।
  • 1 करोड़ लोगों को 1000 रुपये की पेंशन देने का वादा भी शामिल।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें