देश की राजनीति में इस समय राम नाम का मुद्दा सबसे बड़ा बना हुआ है। भाजपा निकाय चुनाव में इस मुद्दे को काफी भुनाने पर लगी हुई है। इसी क्रम में सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने भगवान राम को लेकर बड़ा बयान दे दिया था। अब मुलायम के इस बयान पर सपा अध्यक्ष अखिलेश ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।


  • अखिलेश ने दिया बयान :
    • देश की राजनीति में इस समय भगवान राम के ऊपर जबरदस्त बहस हो रही है।
    • अब ये समय आ गया है कि राजनीतक दलों ने भगवानों का बंटवारा तक कर डाला है।
    • अयोध्या में भगवान राम की मूर्ति लगाये जाने का सीएम योगी आदित्यनाथ ने ऐलान किया था।
    • इसके बाद बीते दिनों मुलायम के गढ़ सैफई में भगवान श्री कृष्ण की मूर्ति लगाये जाने की बात हुई थी।
    • सैफई में भगवान श्री कृष्ण की मूर्ति लगाने के लगभग सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।
    • सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव एक कार्यक्रम के लिए गाजियाबाद पहुंचे हुए थे।
    • इस दौरान उन्होंने भगवान राम के ऊपर बात करते हुए बड़ा बयान दे दिया था।
    • मुलायम सिंह यादव ने कहा था कि राम सिर्फ उत्तर भारत में ही पूजे जाते हैं।
    • जबकि भगवान श्री कृष्ण को उत्तर से दक्षिण भारत तक पूजा जाता है।
    • मुलायम के इस बयान पर भाजपा उन्हें लगातार निशाने पर ले रही है।
    • अब इस बयान पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की तरफ से प्रतिक्रया आयी है।
    • अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के लोग तो हमें हिन्दू मानते ही नहीं हैं।
    • उन्होंने कहा कि हम लोग भगवान राम-कृष्ण दोनों को ही श्रद्धा से मानते हैं।
    • भाजपा ने हमेशा ही हमपर यादव-मुस्लिम होने का आरोप लगाया है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें