[nextpage title=”akhilesh” ]

उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार के फायर ब्रांड विधायक संगीत सोम ने ताजमहल को लेकर विवादित बयान दिया था। संगीत सोम ने ताजमहल को मुगलों की निशानी बताते हुए कई बातें कही थी। अब भारतीय जनता पार्टी के विवादित विधायक संगीत सोम को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जवाब दे दिया है।

[/nextpage]

[nextpage title=”akhilesh2″ ]

अखिलेश ने दिया जवाब :

  • सदियों पुराने इतिहास वाला ताजमहल इस समय देश भर में राजनीति का बड़ा मुद्दा बन चुका है।
  • देश-विदेश से आने वाले लोग इसे सच्चे प्यार की अद्भुत निशानी मानते हैं।
  • मगर मेरठ के सरधना से विधायक संगीत सोम तो इसे भारतीय संस्कृति के खिलाफ मानते हैं।
  • संगीत सोम के इस बयान के बाद से विपक्ष लगातार सरकार पर हमलावर बना हुआ है।
  • खुद सीएम योगी ने भी आज संगीत सोम के इस बयान के खिलाफ नाराजगी दिखाई थी।
  • इसके साथ ही सोशल मीडिया पर भी लोग संगीत सोम के खिलाफ गुस्सा दिखा रहे हैं।
  • अब उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी संगीत सोम को जवाब दे दिया है।

ये भी पढ़ें, औरैया में मुलायम सिंह यादव ने किया बड़ा खुलासा

  • बीते दिन अखिलेश यादव ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक फोटो ट्वीट कर सोम को जवाब दिया।
  • उन्होंने लिखा कि नफरत फैलाने वाले मोहब्बत के प्रतीक की कीमत नहीं समझेंगे।
  • अखिलेश यादव खुद भी आगरा आते हैं तो ताजमहल देखे बिना वापस नहीं लौटते हैं।
  • सपा के राष्ट्रीय अधिवेशन के बाद भी अखिलेश ने देर रात परिवार संग ताजमहल देखा था।
  • साथ ही अपनी सरकार में उन्होंने ताज प्रोजेक्ट नाम से योजना भी लांच की थी।

ये भी पढ़ें, रामगोविंद चौधरी ने पीएम मोदी पर दिया बड़ा बयान

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें