उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार 22 जनवरी को पार्टी के चुनावी घोषणा पत्र को जारी किया। इस सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कार्यक्रम का संबोधन भी किया।

सभी का आभार व्यक्त किया:

  • समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को पार्टी के चुनावी घोषणा पत्र को जारी किया।
  • घोषणा पत्र जारी करने से पहले अखिलेश यादव ने कार्यक्रम का संबोधन भी किया।
  • अपने संबोधन में अखिलेश यादव ने कार्यक्रम में आये सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।
  • अखिलेश यादव ने आगे कहा कि, समाजवादियों ने उन वादों को भी पूरा किया है, जो घोषणा पत्र में भी नहीं थे।
  • गौरतलब है कि, अखिलेश यादव यह बात 2012 के घोषणा पत्र की बात कर रहे थे।

समाजवादी पार्टी सरकार बनाएगी:

  • अखिलेश यादव ने कार्यक्रम के संबोधन में आगे कहा कि, समाजवादी पार्टी इस बार सरकार बनाएगी।
  • उन्होंने आगे कहा कि, समाजवादियों ने अपने सभी वादे पूरे किये हैं।
  • अखिलेश ने कहा कि, 2012 का चुनावी घोषणा पत्र पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने जारी किया था।
  • उन्होंने आगे कहा कि, चुनाव जीतने पर काम की रफ़्तार और बढ़ेगी और अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।
  • अखिलेश यादव ने एक बार फिर से कहा कि, समाजवादियों ने अपने सभी वादे पूरे किये हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें