उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार 22 जनवरी को पार्टी के चुनावी घोषणा पत्र को जारी किया। इस सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कार्यक्रम का संबोधन भी किया।

कथनी-करनी में कोई भेद नहीं:

  • राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आगे कहा कि, समाजवादी पार्टी की कथनी और करनी में कोई भेद नहीं होता है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, हमसे पूछो हमने जिले स्तर तक के लिए क्या काम किया है।
  • अखिलेश ने आगे कहा कि, हमने समाज के हर वर्ग के लिए काम किया है।

समाजवादी पार्टी संतुलित विकास करती है:

  • अखिलेश यादव ने आगे कहा कि, समाजवादी पार्टी संतुलित विकास पर जोर देती है।
  • उन्होंने कहा कि, समाजवादी विकास कार्यों को संतुलित रखने का प्रयास करते हैं।
  • इसी में उन्होंने आगे जोड़ा कि, सपा ने शहरी क्षेत्रों के साथ ही ग्रामीण अंचलों के लिए भी काम किया है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, समाजवादियों ने शिक्षा के क्षेत्र में भी काम किया है।
  • अखिलेश यादव ने इस बीच समाजवादी पार्टी में मचे घमासान पर भी चुटकी ली।
  • उन्होंने आगे कहा कि, नेताजी के आशीर्वाद से सबसे कम उम्र का मुख्यमंत्री बना था।
  • साथ ही उन्होंने कहा कि, कार्यकर्ताओं का उत्साह बता रहा है कि, सरकार आने वाली है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें