उत्तर प्रदेश की राजनीति में रविवार को बड़ा परिवर्तन होने की सम्भावना है, जिसकी शुरुआत मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शिवपाल सिंह को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करके कर चुके हैं।

शिवपाल सिंह यादव के समर्थन में जुटे उनके समर्थक:

  • सीएम अखिलेश द्वारा शिवपाल सिंह यादव को मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया गया है।
  • जिसके बाद शिवपाल सिंह यादव के समर्थक उनके आवास के सामने एकत्रित हो गए हैं।
  • वहीँ शिवपाल सिंह यादव सपा प्रमुख से मिलने उनके आवास पर पहुंचे हैं।
  • सीएम अखिलेश ने शिवपाल के साथ 4 अन्य मंत्रियों को भी बर्खास्त कर दिया है।

सीएम की नाराजगी अमर सिंह:

  • सीएम अखिलेश यादव ने रविवार को बैठक कर के शिवपाल समेत 4 मंत्रियो को बर्खास्त कर दिया है।
  • जिसके साथ ही सीएम ने बैठक में कहा कि, अमर सिंह के करीबियों को मंत्रिमंडल में नहीं रखा जायेगा।
  • वहीँ ताजा घटनाक्रम से ये पता चलता है कि, सीएम की सारी नाराजगी अमर सिंह से ही है।
  • उन्होंने पहले भी अमर सिंह को बाहरी व्यक्ति बताते हुए हमला किया था।

सपा प्रमुख के फैसलों को बदल रहे हैं सीएम अखिलेश:

  • सीएम अखिलेश अब खुलकर अमर सिंह के खिलाफ आ गए हैं।
  • उन्होंने विधायकों और एमएससी की बैठक में सीधे ये कहा कि, अमर सिंह के करीबी मंजूर नहीं हैं।
  • इसी के तहत उन्होंने शिवपाल सिंह यादव को भी निष्कासित कर दिया था।
  • वहीँ मुलायम-शिवपाल भक्त गायत्री को भी सीएम ने कैबिनेट से बाहर का रास्ता दिखा दिया है।
  • इसके अलावा अमर सिंह की करीबी जया प्रदा को भी बाहर का रास्ता दिखा दिया है।
  • सीएम अखिलेश यादव ने अपने तेवर से यह जाहिर कर दिया है कि, वो अमर सिंह को बर्दाश्त नहीं करेंगे।
  • इसके लिए वो सपा प्रमुख के फैसलों को भी बदल सकते हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें