[nextpage title=”CM AKHILESH” ]

उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी में इतने दिनों से चल रहे घमासान का असर देखने को मिल गया है। हाल ही में सपा परिवार में चाचा शिवपाल सिंह यादव और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बीच विवाद पैदा हो गया था। जिसके चलते मुख्यमंत्री ने पहले अपने चाचा से सम्बंधित व्यक्तियों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया, जिससे आहत शिवपाल सिंह यादव सपा प्रमुख के पास इस्तीफा देने पहुंचे थे। हालाँकि, सपा प्रमुख ने अपने भाई का पक्ष लेते हुए शिवपाल को प्रदेश अध्यक्ष का पद दे दिया था, सूत्रों के मुताबिक, अखिलेश यादव काफी क्षुब्ध हो गए थे, इस कारण सीएम ने सोच-विचार के बाद इस्तीफा दे दिया है।

अगले पेज पर पढ़ें सीएम ने क्यों दिया इस्तीफा:

[/nextpage]

[nextpage title=”CM AKHILESH2″ ]

सीएम ने अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा:

  • मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने हाल के दिनों में हुई आंतरिक उठापटक के बाद अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है।
  • सीएम ने मंडी परिषद के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है।
  • उन्होंने ये जगह सपा प्रमुख के करीबी राज्यमंत्री काशीनाथ यादव को सौंप दी है।
  • काशीनाथ यादव सपा एमएलसी भी रह चुके हैं।
  • हालांकि, इस बार हुए एमएलसी चुनाव में मुलायम इन्हें विधान परिषद नहीं भेज पाए थे।
  • जिसकी भरपाई उन्हें राज्यमंत्री का दर्जा देकर पूरा किया गया था।
  • काशीनाथ यादव को यूपी सरकार का सलाहकार बनाया गया था।
  • काशीनाथ यादव ने मीडिया बातचीत में कहा कि, किसानों की समस्या को वह पहले भी उठाते रहे हैं।
  • उन्होंने आगे कहा कि, किसानों की समस्या उनकी प्राथमिकता रहेगी।

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें