[nextpage title=”akhilesh” ]

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लगातार योगी सरकार पर आक्रमक बने हुए हैं। अखिलेश यादव ने बीते दिनों गोरखपुर के बीआरडी अस्पताल का निरीक्षण किया था और मृत बच्चों के परिजनों के लिए मुआवजे की घोषणा की थी। 27 अगस्त को पटना में होने वाली रैली के पहले अखिलेश यादव पर बड़ा खुलासा (akhilesh yadav revealed) कर दिया है।

[/nextpage]

[nextpage title=”akhilesh2″ ]

रैली में जाएँगे अखिलेश :

  • अखिलेश यादव की 27 अगस्त की पटना रैली के पहले खुलासा हुआ है।
  • सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 27 अगस्त की रैली के लिए पटना जाएँगे।
  • पटना के गाँधी मैदान पर लालू प्रसाद की भाजपा भागो, देश बचाओ रैली हो रही है।
  • अखिलेश के अलावा विपक्षी दलों के कई अन्य नेता भी इसमें शामिल होंगे।
  • हालाँकि बसपा सुप्रीमो मायावती ने इसमें शामिल होने से इंकार कर दिया है।
  • आज से लखनऊ में शिक्षा मित्रों का तीन दिन का धरना शुरू हो चुका है।
  • इस पर अखिलेश ने कहा कि लखनऊ में लाखों शिक्षामित्र परिवार के भरण पोषण के लिए आये हैं।
  • उन्होंने कहा कि सभी शिक्षामित्र अपने आत्मसम्मान को बचाने आये हैं, पिकनिक मनाने नहीं।

ये भी पढ़ें, शिक्षामित्रों के धरने पर छलका पूर्व सीएम अखिलेश का ‘दर्द’!

  • आपको बता दें कि आज से लखनऊ में शिक्षामित्रों का विशाल धरना शुरू हो चुका है।
  • राजधानी में करीब 50 हजार शिक्षामित्रों ने को लक्ष्मण मेला मैदान ने शक्ति प्रदर्शन किया।
  • हजारों की संख्या में आये शिक्षामित्रों ने राजधानी की रफ़्तार बिलकुल रोक दी।
  • हजरतगंज जाने वाले सभी मार्गों पर ट्रैफिक रेंगता रहा।
  • लोग जल्दबाजी के चक्कर में शॉर्टकट अपनाने के चक्कर में विपरीत दिशा में जाते दिखे।
  • इसके चलते शहर की यातायात व्यवस्था और चरमरा गई।
  • अखिलेश यादव ने भी शिक्षामित्रों के प्रदर्शन पर एक ट्वीट किया है।
  • उन्होंने ट्वीट कर कहा कि पीड़ा उन्ही को होती है जिनकी रोटी छिनती है।

ये भी पढ़ें, गुजरात HC ने पटेल, शाह और ईरानी को थमाया नोटिस!

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें