उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी में यूपी विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद से हार पर मंथन विचार जारी है, जिसके तहत पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव अब तक कई समीक्षा बैठक कर चुके हैं। इसी क्रम में शुक्रवार 14 अप्रैल को समाजवादी पार्टी में एक और समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया है।

समाजवादी पार्टी के SC-ST प्रकोष्ठ की बैठक:

  • उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद से लगातार हार पर मंथन जारी है।
  • इसी क्रम में समाजवादी पार्टी ने शुक्रवार को पार्टी में समीक्षा बैठक बुलाई है।
  • समीक्षा बैठक की अध्यक्षता सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव करेंगे।
  • गौरतलब है कि, शुक्रवार को सपा में SC-ST प्रकोष्ठ की बैठक बुलाई गयी है।
  • बैठक में अखिलेश यादव इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं से हार के कारणों पर चर्चा करेंगे।
  • समीक्षा बैठक सुबह 10 बजे से शुरू होगी।

हो चुकी हैं कई समीक्षा बैठक:

  • समाजवादी पार्टी में शुक्रवार को समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया है।
  • सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव इससे पहले भी कई समीक्षा बैठकों का आयोजन कर चुके हैं।
  • इससे पहले पार्टी में इटावा क्षेत्र के पदाधिकारियों के साथ अखिलेश यादव ने बैठक की थी।

नहीं बुलाये गए शिवपाल-मुलायम:

  • सपा में शुक्रवार को होने वाली बैठक में शिवपाल सिंह यादव और मुलायम सिंह यादव नहीं आयेंगे।
  • गौरतलब है कि, इससे पहले हुई बैठकों में उन्हें नहीं बुलाया गया था।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें