उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में एक शोभायात्रा के दौरान हुए पथराव के बाद से क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा हो गयी थी, एक छोटे से गाँव से शुरू हुए विवाद ने पूरे जिले में दंगे जैसे हालात कर दिए थे। प्रदर्शन के दौरान पुलिस चौकियों को भी नहीं छोड़ा गया था। सांप्रदायिक तनाव झेल रहा सहारनपुर अचानक ही राजनीति के धुरंधरों के लिये आकर्षण का केंद्र बन गया है।

सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष को नहीं मिली दौरे की अनुमति:

  • सहारनपुर में एक छोटे से गाँव से शुरू हुआ विवाद पूरे जिले में फ़ैल गया है।
  • जिसके बाद से सहारनपुर सूबे की राजनीति के गलियारे में आकर्षण का प्रमुख केंद्र बन गया है।
  • इसी क्रम में देश के धुरंधर नेताओं में सहारनपुर पहुँचने की होड़ सी लगी हुई है।
  • जिसके चलते सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी रविवार को सहारनपुर पहुँचने वाले थे।
  • अखिलेश यादव ने प्रशासन से घटनास्थल के दौरे की अनुमति मांगी थी।
  • लेकिन प्रशासन ने अखिलेश यादव को अनुमति नहीं दी थी।
  • अखिलेश यादव को सहारनपुर जिला प्रशासन द्वारा हिंसा प्रभावित इलाकों के दौरे की अनुमति नहीं दी गयी।

कांग्रेस राष्ट्रीय उपाध्यक्ष को भी नहीं मिली थी अनुमति:

  • सहारनपुर जिला प्रशासन ने अखिलेश यादव को सहारनपुर दौरे की अनुमति नहीं दी है।
  • गौरतलब है कि, कांग्रेस राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गाँधी को भी शनिवार को सहारनपुर जाने की अनुमति नहीं दी गयी थी।
  • जिसके चलते राहुल गाँधी के काफिले को सहारनपुर बॉर्डर पर ही रोक दिया गया था।
  • जिसके बाद राहुल गाँधी ने कुछ दूरी पैदल चलकर तय की थी, लेकिन प्रशासन ने उन्हें हिंसा प्रभावित इलाकों में नहीं जाने दिया था।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें