Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

मुलायम के घर के पास ही मकान ले सकते हैं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव

akhilesh yadav

akhilesh yadav

सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद सरकारी आवासों में रह रहे पूर्व मुख्यमंत्रियों को आवास छोड़ना पड़ेगा। जिसके बाद इसका सीधा प्रभाव मायावती, अखिलेश यादव, मुलायम सिंह यादव के साथ-साथ एनडी तिवारी, कल्याण सिंह, राजनाथ सिंह को भी सरकारी आवास छोड़ना पड़ेगा। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद राज्य संपत्ति विभाग ने सभी पूर्व सीएम को 15 दिन में बंगला खाली करने का नोटिस भेजा था। गृहमंत्री राजनाथ सिंह जहाँ अपना बंगला खाली कर चुके हैं तो वहीँ सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव भी अपने लिए किराए का नया आशियाना ढूंढ रहे हैं। इसके अलावा सपा अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव के नए घर को लेकर बड़ी खबर आ रही है।

प्रतीक-अपर्णा के नए घर में शिफ्ट होंगे मुलायम :

सपा सूत्रों से मिल रहे जानकारी के अनुसार, पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव अभी अपने लिए सिर्फ किराए का घर ढूंढ रहे हैं। उनके छोटे बेटे प्रतीक यादव का नया घर अभी बन रहा है जिसमें लगभग 1 साल का समय लग सकता है। यही कारण है कि प्रतीक का घर बनने तक मुलायम सिंह यादव किराए के घर में रहेंगे। हालाँकि बीच में ख़बरें थी कि वे जल्द ही बड़े बेटे और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के घर में रहने जा सकते हैं लेकिन अब पार्टी नेताओं ने साफ़ कर दिया है कि प्रतीक यादव का घर बनने तक मुलायम किराए के मकान में रहेंगे। इनके अलावा सबसे पहले सरकारी बंगला खाली करने वाले मुख्यमंत्रियों में राजनाथ सिंह सबसे आगे रहे हैं। उन्होंने अपना सरकारी घर खाली करके गोमतीनगर स्थित अपने निजी मकान में जाने की तैयारी कर ली है।

 

ये भी पढ़ें: बसपा सुप्रीमो मायावती का 9 माल एवेन्यू होगा नया ठिकाना

 

मुलायम के घर के पास रहेंगे अखिलेश :

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव को पार्टी के सांसद संजय सेठ नया मकान दिलाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने मुलायम को लखनऊ में कई कोठियां दिखाई है लेकिन अभी तक उन्हें कोई भी पसंद नहीं आयी है। दरअसल मुलायम अपने छोटे बेटे प्रतीक यादव के साथ रहेंगे इसीलिए वे उनका नया घर बनने तक किराए का मकान ढूंढ रहे हैं। इसके अलावा सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव मध्य प्रदेश दौरे पर गए हुए हुए थे। बीते दिन वे लखनऊ में वापस आ गए हैं। खबरें हैं कि मुलायम के नए घर के पास ही अखिलेश यादव भी अपना नया घर लेंगे। हालाँकि अभी तक सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस मामले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

 

ये भी पढ़ें: सरकारी आवास छोड़ने के बाद राजनाथ सिंह को मिला नया घर

Related posts

काशी को जल्द मिलेगा सूबे का पहला वाटर टर्मिनल!

Divyang Dixit
9 years ago

योगी राज में गड्ढों का विकास हो रहा है न कि सड़कों का: सांसद संजय सिंह

Shivani Awasthi
7 years ago

जमीन कब्ज़ा करने वाले अपराधियों की संपत्ति गरीबों में बांट दी जाए- CM योगी

Kamal Tiwari
7 years ago
Exit mobile version