[nextpage title=”akhilesh” ]

समाजवादी पार्टी विपक्ष में आने के बाद से लगातार सरकार पर आक्रामक बनी हुई है। कानून व्यस्था से लेकर किसानों की कर्ज माफी के मुद्दों पर सपा अपने बयानों से भाजपा सरकार पर हमला कर रही है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने निजी फेसबुक अकाउंट से एक वीडियो शेयर (akhilesh yadav shared) कर भाजपा सरकार पर बड़ा हमला बोला है।

[/nextpage]

[nextpage title=”akhilesh2″ ]

https://youtu.be/c1OPOkotJ1U

अखिलेश ने शेयर किया वीडियो :

  • बीते दिनों सीएम योगी आदित्यनाथ के आवास 5, कालिदास मार्ग में जनता दरबार आयोजित था।
  • इस जनता दरबार में आयी एक महिला ने कर्मचारियों पर उसे थप्पड़ मारने का आरोप लगाया था।
  • उस महिला के इस आरोप के बाद राजनीति जगत में भूचाल आ गया है।
  • घटना के बाद महिला ने सीएम आवास के बाहर प्रदर्शन किया था।
  • महिला को जब पुलिसकर्मियों ने खदेड़ा तो वह विधानसभा के सामने प्रदर्शन करने लगी।
  • बताया जा रहा है कि उस दिन वाला जनता दरबार उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने लगाया था।
  • महिलाओं का आरोप है कि उनके साथ अश्लील बातें करते हुए सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें गलियां भी दीं।
  • पीड़ित महिला खुद को एंटी करप्शन संस्था की संचालक बता रही थी।

ये भी पढ़ें, वीडियो: यूपी पुलिस की ‘विक्षिप्त महिला’ के साथ घटिया हरकत

  • महिला ने बताया कि उसके आसपास की कुछ महिलाओं की काफी समस्याएं थीं।
  • वह काफी उम्मीद लेकर गुरुवार को 5 कालिदास मार्ग पर जनता दरबार में आई थी।
  • पीड़िता का आरोप है कि यहां सुरक्षाकर्मियों ने महिलाओं को अंदर नहीं घुसने दिया।
  • जब महिलाएं जनता दरबार में अंदर घुसीं तो सीएम के कर्मचारी महिलाओं से अभद्रता करने लगे।
  • आरोप है कि कर्मचारियों ने महिलाओं को गलियां दीं और थप्पड़ जड़ते हुए लाठीचार्ज कर दिया।
  • इससे आक्रोशित महिलाओं ने सीएम आवास के बाहर प्रदर्शन किया था।
  • मामले का वीडियो सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने निजी अकाउंट पर शेयर किया।

ये भी पढ़ें, निकाय चुनावों से पहले सपा अध्यक्ष अखिलेश की बढ़ी मुश्किलें

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें