समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आरोप लगाया है कि एक्सप्रेस वे पर लोगों की जान जा रही है जिसकी जिम्मेदार प्रदेश सरकार है। उन्होंने कहा है कि ज्यादा टोल कौन वसूल रहा है? टोल किसकी जेब में जा रहा है? टोल सरकार की जेब में जा रहा है और सुरक्षित सफर की जिम्मेदारी भी सरकार की है।

  • अखिलेश यादव ने शनिवार को लखनऊ से कन्नौज की यात्रा के दौरान सड़कों की स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा  कि भाजपा सरकार में जिस तरह राजधानी की सड़कों का हाल है उसी तरह हाईवे को भी खराब करना चाहती है।
  • राज्य सरकार  सड़कों का रखरखाव नहीं कर पा रही है।
  • दुर्घटनाओं के प्रति भाजपा संवेदनशून्य बनी हुई है।
  • सरकार की दिलचस्पी सिर्फ टोल टैक्स वसूलने में है। दुर्घटनाओं में जनधन की हानि होती है।
  • हाईवे पर पुलिसिंग की व्यवस्था नहीं है। जो सुविधाएं थी, उन्हें भी बर्बाद कर दिया गया है।

अन्याय का मुकाबला करने व चुनाव अभियान में जुटें कार्यकर्ता: अखिलेश

  • सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार ने जो अव्यवस्था पैदा की है
  • उससे यूपी में कोई भी निवेशक पूंजी निवेश में रूचि नहीं ले रहा है।
  • अब तक भाजपा राज में हुए निवेशक सम्मेलनों से प्रदेश की प्रगति में कुछ भी हासिल नहीं हुआ है।
  • उन्होंने भाजपा सरकार से इस सम्बंध में ‘श्वेत पत्र’जारी करने की मांग की ताकि भाजपा नेताओं की बयानबाजी की हकीकत सामने आ सके।
  • अखिलेश यादव ने कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की लागत में भाजपाराज में लगातार वृद्धि के फलस्वरूप उसके निर्माण पर पहले से घोषित व्यय से दुगना खर्च आ रहा है।
  • पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के किनारे जनसुविधाएं,सर्विस लेन, मण्डी आदि भी नहीं बनाये जा रहे है।
  • आगरा एक्सप्रेस-वे समाजवादी सरकार में बनी और उसकी गुणवत्ता की पुष्टि इससे होती है कि वहां वायुसेना का मालवाहक तथा युद्धक विमान उतर चुके है।
  • आगरा एक्सप्रेस वे के किनारे मण्डियां बनाने की योजना शुरू हुई थी।
  • कन्नौज में आलू , मैनपुरी में अनाज, सब्जी, फल, लहसुन, मलिहाबाद में आम के लिए मण्डियां बननी थी।
  • इससे किसान लाभान्वित होते।
  • परन्तु भाजपा सरकार ने मण्डी निर्माण कार्यों को रोक दिया है।
  • किसानों के प्रति यह भाजपा के रवैये को दर्शाता है।

[penci_related_posts dis_pview=”no” dis_pdate=”no” title=”UP News” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”4″ style=”list” align=”none” withids=”” displayby=”recent_posts” orderby=”rand”]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें