समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश सरकार पर अपराध, अपराधियों, भ्रष्टाचार व भ्रष्टाचारियों को काबू न कर पाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि अपराधी बेखौफ हैं, राज्य में अपराधों व घोटालों की बाढ़ आ गई है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने एक बयान में कहा कि योगी सरकार में कोई परीक्षा विवादों से मुक्त नहीं रही। नौजवान रोजगार के लिए धक्के खा रहे हैं। शराब तस्करों और नकली शराब बेचने वालों को पूरी छूट मिली है। बेगुनाहों की जान जा रही है।

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनावों के बाद से ही प्रदेश में सपा कार्यकर्ताओं की हत्याओं का सिलसिला शुरू हो गया है। गाजीपुर में विजय यादव और गौतमबुद्धनगर में रामटेक कटारिया की हत्या हो गई। ग्रेटर नोएडा में बृजपाल राठी को गोली मार दी गई। बंथरा के नारायणपुर गांव में तड़के सुबह तीन घरों में डकैती पड़ी।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”UP News” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”uttar_pradesh_categories” orderby=”date”]

अपनी गलतियों की सजा नौजवानों को दे रही है सरकार

उन्होंने कहा कि लोकसेवा आयोग की भर्ती परीक्षाओं के मनमाने स्थगन से नौजवान आक्रोशित हैं। सरकार अपनी गलतियों की सजा नौजवानों को दे रही है। प्रयागराज में सुभाष चौक पर आयोग की धांधलियों के खिलाफ शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करते हुए नौजवानों ने बूट पालिश कर सरकार का विरोध करना चाहा तो प्रशासन ने लाठियां बरसा दीं।

 

  • एक एक कार्यकर्ता का धन्यबाद करता हूँ
  • आज़मगढ़ से जो समाजवादी रिश्ता है वो कभी टूटने नही देंगे
  • आज़मगढ़ ऐतिहासिक धरती है
  • आज़मगढ़ की अल्लमा शिबली नोमानी और राहुल सांकृत्यायन को पैदा किया
  • जब मैं राजनीति में नही था तब एबीसीडी नही जानता था तब मैं यहां आया था
  • आज़मगढ़ का जो एहसान है वो इतिहास में दर्ज होगा आज़मगढ़ मेरे नाम से जुड़ गया है
  • सदन में जब हम खड़े होकर बोलेंगे तो इटावा और कन्नौज के रूप में नही जाना जाऊंगा
  • आज़मगढ़ के संसद के रूप मेरा नाम लिखा जाएगा
  • निरहुवा पर बोला हमला- हमे कुछ नही कहना उनके बारे में, जिन्हों ने सेल्फी ली उनसे हमारी लड़ाई नही थी
  • आज़मगढ़ के लोगो से निवेदन करना चाहता हूँ आपको संकल्प 2022 और 2024 का संकल्प लेना है
  • जौनपुर के समाजवादी को गोली से छलनी कर दिया,
  • हमे संघर्ष का रास्ता अपनांना पड़ेगा तो पीछे नही हटेंगे
  • अन्याय करने वालो को सबक सिखाना पड़ेगा
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें