समाजवादी पार्टी में आज व्यापारी सम्मलेन का आयोजन किया गया था। इस दौरान सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ ही सपा के सभी बड़े पदाधिकारी मौजूद रहे थे। कार्यक्रम में बोलते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी कार्यालय सरकार पर जमकर हमला बोला।

समाजवादी पार्टी कार्यालय पर अखिलेश का संबोधन :

  • सपा कार्यालय पर उद्योग व्यापार संगठन का कार्यक्रम आयोजित किया गया था।
  • इस दौरान सपा अध्यक्ष अखिलेश सहित रामगोपाल यादव, नरेश अग्रवाल मौजूद थे।
  • मंच से बोलते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश ने भाजपा सरकार पर हमला बोला।
  • अखिलेश ने कहा कि सभी व्यापारियों को बदलाव के लिए प्रयास करना चाहिए।
  • उन्होंने कहा कि जिसने भी मदद करनी चाही, वही बर्बाद हुआ है।
  • व्यापारियों के समर्थन से ही हमने 2012 में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई थी।
  • देश में इस समय व्यापार बिलकुल ठप्प हो चुका है।
  • नोटबंदी से नुकसान पर अखिलेश ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा।
  • अखिलेश ने कहा कि नोटबंदी से सबसे ज्यादा व्यापारी ही परेशान हुआ है।
  • GST से भी व्यापारी खुश नहीं हो पाया है।
  • इस समय देश का पूरा व्यापार संकटग्रस्त हो चुका है।
  • नोटबंदी का असर गुजरात में देखने को मिल रहा है।
  • अखिलेश ने कहा कि गुजरात में तो वोटबंदी कर दी गयी है।
  • निकाय चुनाव में यूपी में सबसे कम सीट बीजेपी को मिली हैं।
  • अखिलेश ने कहा कि हमारे और आपके वोटों से ही सरकारे बनती हैं।
  • अब किसान-व्यापारी जोड़ी बनाकर चलेंगे तो दोनों लोग खुशहाल रहेंगे।
  • हमारी सरकार आने पर व्यापारी सुरक्षा के लिए अलग से एक कानून बनाया जायेगा।
  • केंद्र सरकार अभी तक कोई भी काम नहीं कर पायी है।

ये भी पढ़ें: PHOTOS: लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर समर्थकों ने अखिलेश का किया स्वागत

बनेगा अलग कानून :

अखिलेश ने कहा कि हमारी सरकार आने पर व्यापारी सुरक्षा के लिए अलग से एक कानून बनाया जायेगा। केंद्र सरकार अभी तक कोई भी काम नहीं कर पायी है। अखिलेश ने कहा कि हमारे और आपके वोटों से ही सरकारे बनती हैं। देश में इस समय व्यापार बिलकुल ठप्प हो चुका है। अखिलेश ने कहा कि नोटबंदी से सबसे ज्यादा व्यापारी ही परेशान हुआ है। जीएसटी से भी व्यापारी खुश नहीं हो पाया है। देश का पूरा व्यापार संकटग्रस्त हो चुका है। नोटबंदी का असर गुजरात में देखने को मिल रहा है। अखिलेश ने कहा कि गुजरात में तो वोटबंदी कर दी गयी है। सपा अध्यक्ष ने कहा कि निकाय चुनाव में यूपी में सबसे कम सीट बीजेपी को मिली हैं।

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें