[nextpage title=”akhilesh” ]

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावो में हारने के बाद भी समाजवादी पार्टी लगातार एक आदर्श विपक्ष की भूमिका निभा रही है। योगी सरकार के 100 दिन पूरे होने पर सपा लगातार उसकी नाकामी को जनता के सामने लाने में लगी हुई है। इसी क्रम में अब समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी योगी सरकार को निशाने (statement) पर लिया है।

[/nextpage]

[nextpage title=”akhilesh2″ ]

जनता को समझ नहीं आये 100 दिन :

  • सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि 100 दिन का रिपोर्ट कार्ड किसी को समझ नहीं आया है।
  • उन्होंने कहा कि इसमें भाजपा ने अपनी एक भी मौलिक विकास की योजना की जानकारी नहीं दी है।
  • अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार ने अपने किये किसी वादे को पूरा नहीं किया है।
  • पीएम मोदी की केंद्र सरकार के तीन सालो पर भी अखिलेश ने निशाना साधा।
  • अखिलेश ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार भी अपना कोई वादा पूरा नहीं कर सकी है।
  • इन दोनों ही सरकारों से जनता अब त्रस्त हो चुकी है।
  • इस दौरान उन्होंने डिप्टी सीएम केशव मौर्या पर भी निशाना साधते हुए बयान दिया।
  • अखिलेश ने कहा कि योगी के मंत्रीमंडल में जो सांसद है, वे अपनी प्रगति का ब्यौरा दें।
  • समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव इन दिनों अपनी लंदन की यात्रा पर गये हुए है।
  • बीते दिनों अपने जन्मदिन के अवसर पर भी वे यहाँ पर नहीं थे।
  • फिर भी उनके कार्यकर्ताओं और समर्थको ने इस दिन को बड़ी धूम-धाम के साथ मनाया था।
  • इसके लिए उनके समर्थको और पार्टी कार्यकर्ताओं ने मौके को एक ख़ास तरह से मनाया।
  • अखिलेश यादव के 44वे जन्मदिन पर केक काटने के साथ ही सपा नेताओं ने पौधारोपण भी किया।
  • इसके अलावा उनके समर्थको और पार्टी कार्यकर्ताओं ने और भी कई अच्छे काम किये।
  • साथ ही इस सपा कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में रक्तदान भी किया था।
  • इसके अलावा समाजवादी पार्टी की तरफ से शहर में भंडारे का भी आयोजन किया गया था।
  • यहाँ पर सभी नेताओं में आम जनता में भगवान का प्रसाद वितरित किया था।

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें