[nextpage title=”akhilesh” ]

बीते दिनों वरिष्ठ कन्नड़ पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या के विरोध में पूरे कर्नाटक में प्रदर्शन किये गए थे। गौरी लंकेश के आवास पर अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर उनकी निर्मम हत्या (gauri lankesh murder) कर दी थी। इसके बाद से ही देश भर में उनकी हत्या के विरोध में प्रदर्शन किया गया था। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए घटना की निंदा करते हुए बयान दिया है।

[/nextpage]

[nextpage title=”akhilesh2″ ]

अखिलेश ने किया ट्वीट :

  • पत्रकार गौरी लंकेश की उनके आवास पर अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।
  • इसके बाद से ही पूरे कर्नाटक राज्य में उनकी हत्या की निंदा हो रही है।
  • विरोध प्रदर्शन में पत्रकार, कार्यकर्ता, लेखक, चिंतक और महिला संगठनों के कार्यकर्ता शामिल रहे थे।।
  • प्रदर्शन कर रहे लोगों ने मौन रखकर घटना पर अपना आक्रोश व्यक्त किया।
  • लोगो के पास तख्ती थी जिस पर लिखा था, “आप किसी शख्स की हत्या कर सकते हैं, उसके विचारों की नहीं।”
  • गौरी लंकेश का पोस्टमार्टम किये जाने वाले अस्पताल विक्टोरिया परिसर में पत्रकारों ने मौन विरोध प्रदर्शन किया।
  • साथ ही कलबुरगी, धारवाड़, कोप्पल क्षेत्रों में नागरिकों ने सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया था।

ये भी पढ़ें, रेल हादसों पर हादसे, अब शक्तिपुंज एक्सप्रेस हुई शिकार!

  • मैसूर में पत्रकारों ने अपने कंधों पर काले फीते बांधे और उपायुक्त कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया।
  • नई दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद सहित देश के कई शहरों में विरोध प्रदर्शन करने की योजना है।
  • पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या पर राजनीतिक दलों द्वारा बयान आना शुरू हो गया है।
  • यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए इस घटना की निंदा की।
  • अखिलेश ने कहा कि लोकतंत्र में जिस तरह से निडर पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या हुई, वह बेहद निंदनीय है।
  • आगे अखिलेश ने कहा कि ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।
  • इसके अलावा भाजपा की तरफ से भी बयान जारी कर इस घटना पर शोक व्यक्त किया गया है।

ये भी पढ़ें, लोहिया वाहिनी कार्यकर्ताओं ने फूँका CM योगी का पुतला

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें