आगामी लोकसभा चुनावों की समाजवादी पार्टी ने तैयारियां शुरू कर दी है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव इन दिनों पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठकें कर रहे हैं। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के लखनऊ स्थित मुख्यालय पर चल रही पिछड़ा वर्ग की बैठक में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता पहुंचे। यहाँ पर उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए योगी सरकार पर जमकर हमला बोला।

बीजेपी सरकारों ने जनता को दिया धोखा :

सपा कार्यालय पर मीडिया से बातचीत में अखिलेश यादव ने कहा कि आज समाजवादी पार्टी के नेताओ का कार्यक्रम चल रहा है, बहुत जल्द ही और कार्यक्रम घोषित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि किसान-मजदूर, व्यापारी के साथ बीजेपी सरकार ने अन्याय किया है। वादों के माध्यम से ,अब हर वर्ग के बीच सच्चाई पहुंचाने का समय आ गया है। समाजवादी पार्टी के नेता-कार्यकर्ता साइकिल के माध्यम से गाँव गाँव जाएंगे और सपा के पक्ष में माहौल बनाएंगे।

इस सरकार ने किसानो का सब कुछ छीन लिया। इनसे गन्ना किसान दुखी है ,सरकार ने कुछ नहीं दिया, धान की कीमत किसान को मिल ही नहीं रही है। MSP बढाने की बात शाहजहांपुर में की थी, किसान को धान की कीमत किस केंद्र पर मिलेगी किसान परेशान है।

शपथ ग्रहण में न जाने पर बोले अखिलेश :

अखिलेश यादव ने मध्य प्रदेश में कमलनाथ के शपथ ग्रहण में न जाने पर कहा कि हम उस पर अभी बात नहीं करेंगे। वहीँ मुख्यमंत्री कमलनाथ के बयान पर उन्होंने कहा कि इस तरह का काम करना गलत है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में अक्सर सुनने को मिलता है कि उत्तर भारतीय क्यों आ गए, ये बात एक बार दिल्ली से भी आई थी इस तरह का फैसला लेना गलत है।

उन्होंने कहा कि 26 पैसे माफ़ी की बात पहले भी आई थी, 2 लाख रुपए माफ करने का फैसला किया है और सपा कर्ज माफी के पक्ष में है। सपा को जब मौक़ा मिलेगा तब हम भी कर्ज माफ़ करेंगे। बीजेपी हर एक मुद्दे पर हार चुकी है। वह डिवाइड एंड रूल की राजनीति कर रही है। विधायक द्वारा SDM को फटकार लगाये जाने पर उन्होंने कहा कि सरकार में आने के बाद भाजपा की किस तरह की भाषा हो गई है, जब मुख्यमंत्री की ठोको नीति चल रही हो तो कोई बातों से ठोकेगा कोई गोली से।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”Inline Related Posts” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”4″ style=”list” align=”none” displayby=”recent_posts” orderby=”random”]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें