Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

मुलायम के मैनपुरी से चुनाव लड़ने पर अखिलेश ने दिया बयान

akhilesh yadav statement

akhilesh yadav statement

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज लखनऊ के होटल ताज में प्रेस कांफ्रेसं कर रहे थे।  दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार को निशाने पर लेते हुए कई ज़ुबानी हमले किये। बीते दिन किसानों ने विधानसभा के बाहर भारी मात्रा में आलू फेंककर अपना विरोध दर्ज कराया था। इसे लेकर अब समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रेस कांफ्रेंस कर भाजपा सरकार पर हमला बोला और मुलायम के चुनाव लड़ने पर बड़ा बयान दिया है।

होटल ताज में हुई प्रेस कांफ्रेंस :

आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ के होटल ताज में प्रेस कांफ्रेस को संबोधित किया था। इस दौरान अखिलेश के साथ सपा के कई अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे। प्रेस कांफ्रेंस की शुरुआत करते हुए अखिलेश ने कहा कि जैसे ही ये कार्यक्रम शुरू हुआ, मौसम साफ़ होने लगा है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश  के साथ ही ख़ास कर लखनऊ में खासकर सर्दी बहुत है। अखिलेश ने कहा कि हमने उत्तर प्रदेश में कई बार रथ चलाया है, कई जिलों में साइकिल चलायी थी। जो समाजवादी पार्टी नेताजी लेकर चले उसी को हम आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। नेताजी की इस पार्टी को हम राष्ट्रीय पार्टी बनाकर रहेंगे। हमारा हमेशा से निरंतर प्रयास है कि सपा को राष्ट्रीय पार्टी कैसे बनाया जाये। अखिलेश ने कहा कि सपा को राष्ट्रीय पार्टी बनाने के लिए जितनी यात्रा करनी पड़े, हम करेंगे।

मुलायम के चुनाव लड़ने पर बोले अखिलेश :

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज लखनऊ के होटल ताज में प्रेस कांफ्रेंस कर रहे थे। इस दौरान अखिलेश के साथ पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे थे मगर मुलायम सिंह यादव और शिवपाल यादव नहीं दिखाई दिए। अखिलेश ने प्रेस कांफ्रेंस में भाजपा सरकार पर हमला बोलने के साथ ही पत्रकारों के सवालों का जवाब दिया। अखिलेश ने मुलायम सिंह यादव के मैनपुरी से चुनाव लड़ने पर भी अपना बयान दिया। अखिलेश यादव ने कहा कि नेताजी की जहाँ से चाहे, चुनाव लड़ सकते हैं। सभी सभी समाजवादी उनके लिए प्रचार करेंगे।

ये भी पढ़ें : भाजपा बड़ी पार्टी , एक-एक स्वेटर बुना होता तो सबको मिल जाता- अखिलेश यादव

Related posts

ज्वैलर्स से बदमाशों ने ज्वैलरी भरा बैग लूटा।

Desk
2 years ago

गंगा संरक्षण पर एनेक्सी में बैठक शुरू, CM योगी कर रहे हैं अध्यक्षता!

Divyang Dixit
7 years ago

…और जब मरने के 11 साल बाद घर लौटा ये बच्चा!

Mohammad Zahid
7 years ago
Exit mobile version