समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव बुधवार 8 मार्च को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित विधानसभा भवन पहुंचे थे। जहाँ अखिलेश यादव ने सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव पर लिखी गयी पुस्तक का विमोचन किया। इसके साथ ही अखिलेश यादव ने पुस्तक विमोचन कार्यक्रम को संबोधित भी किया।
महत्वपूर्ण दस्तावेज के लिए सभी को बधाई:
- सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव बुधवार को विधानसभा भवन पहुंचे थे।
- जहाँ उन्होंने मुलायम सिंह यादव के भाषणों पर लिखी गयी पुस्तक का विमोचन किया।
- कार्यक्रम में अखिलेश यादव, विधानसभा स्पीकर माता प्रसाद पाण्डेय, बलराम यादव,
- राजेंद्र प्रसाद चौधरी, रामजीलाल सुमन भी कार्यक्रम में मौजूद थे।
- गौरतलब है कि, सपा प्रमुख कार्यक्रम में शिरकत नहीं पहुंचे थे।
- वहीँ कार्यक्रम के संबोधन में अखिलेश यादव ने कहा कि, महत्वपूर्ण दस्तावेज तैयार करने के लिए सभी को बधाई।
- उन्होंने आगे कहा कि, नेताजी जब मुख्यमंत्री थे तब मैंने उनका भाषण सुना था।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर हमला:
- अखिलेश यादव ने संबोधन में आगे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर हमला किया।
- जिसमें उन्होंने कहा कि, तस्वीरें छपी हैं कि, कुछ लोग गाय को चारा खिला रहे हैं।
- उन्होंने आगे कहा कि, चारे को काटकर कुछ मिलाने के बाद गाय को देते हैं, जो लोग जानते हैं, उन्हें पता होगा।
- अखिलेश यादव ने आगे कहा कि, सब पता चल जाता है कि, कौन बनावटी काम कर रहा है।
- साथ ही अखिलेश ने कहा कि, सोचिये ऐसे लोग गरीब किसानों को क्या समझेंगे।
ज्यादा लाइव होना भी भ्रष्टाचार:
- कार्यक्रम में अखिलेश यादव ने आगे कहा कि, नए जमाने में जो ज्यादा लाइव होता है वो भी भ्रष्टाचार होता है।
- उन्होंने आगे कहा कि, चुनाव आयोग से कहूँगा हर नेता को बराबर का मौका मिले।
- साथ ही अखिलेश ने कहा कि, आजकल लाइव होने के लिए कुछ और करना पड़ता है।
- इसी में उन्होंने आगे जोड़ा कि, एक नेता ही लगातार लाइव पर रहता है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Tags
#Akhilesh Yadav
#akhilesh yadav book Redemption
#akhilesh yadav Redemption
#akhilesh yadav Redemption a book for mulayam singh yadav
#akhilesh yadav redemption a book today at assembly
#akhilesh yadav statement
#akhilesh yadav statement on book redemption program today
#Mulayam Singh Yadav
#National President
#Redemption a book
#Samajwadi Party
#samajwadi party national president akhilesh yadav
#samajwadi party national president akhilesh yadav addressed book redemption program.
#samajwadi party national president akhilesh yadav redemption a book today at assembly.
#अखिलेश यादव ने किया विमोचन
#उत्तर प्रदेश
#उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ
#बुधवार 8 मार्च
#मुलायम सिंह के भाषणों पर लिखी किताब
#राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव
#लखनऊ
#विधानसभा भवन
#समाजवादी पार्टी
#समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार