Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

अखिलेश ने कहा- किसानों-बेरोजगारों को धोखा देने वाला बजट

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने आज अपना तीसरा बजट विधानमंडल में गुरुवार सुबह 11 बजे पेश किया।गुरुवार को वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल ने 4.79 लाख करोड़ रुपए का बजट पेश किया। ये बजट पिछले बजट का 12 प्रतिशत अधिक है। बजट में 21 हजार 212 करोड़ 95 लाख की नई योजनाएं सम्मिलित की गई हैं। बजट के बाद अखिलेश यादव ने प्रेसवार्ता कर बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए योगी सरकार पर जमकर हमला बोला। अखिलेश ने कहा ये बजट किसानों और बेरोजगारों को धोखा देने वाला बजट है। उन्होंने योगी सरकार पर तंज कसते हुए कहा बजट में मैंने देखा है कि लोग ज़्यादा शराब पियें। अगर ज़्यादा शराब पियेंगे तो गौ सेवा होगी।

अखिलेश यादव ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार का तीसरा बजट था। सरकार के पास दो ही बजट बाकी हैं। सरकार चलाने वाले सन्यासी योगी हैं। उन्होंने राजकोष और धर्म कोष के लिए कुछ नहीं किया। जिसकी समझ वैसे उसका बजट, जो कुछ बजट में था वह भी खो दिया। बेरोजगारी कैसे खत्म हो उसके लिए बजट में कोई प्रावधान नहीं। दोनों बजट को देखने के बाद सरकार ने किसान को संकट में डाल दिया। बेरोजगारी को खत्म करने के लिए कोई बजट नहीं। सोलर एनर्जी के लिए भी कोई बजट नहीं है। मलिन बस्तियों के लिए केवल 426 करोड दिए गए हैं। किसानों का गन्ना सूख रहा है। उद्योगपतियों से मिलकर सरकार चीनी बाहर से मंगा रही। किसान के बोरी से जो 5 किलो खाद कम की गई थी उसकी कोई भरपाई नहीं हुई।

अखिलेश ने कहा कि गांव को 42000 मिलने से क्या गाय की सेवा होगी। शिक्षा स्वास्थ्य के लिए सरकार ने कुछ नहीं किया। जाति पूछने के बाद अस्पतालों में इलाज हो रहा है। सैफई मेडिकल कॉलेज को भले ही पैसा ना दिया जाता ना कोई नया मेडिकल कॉलेज बनाने का इंतजाम किया। पुराने मेडिकल कॉलेज को बनाने के लिए भी कोई इंतजाम नहीं। कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सरकार के पास कोई व्यवस्था नहीं है ना कोई गाड़ी का इंतजाम किया गया ना ही कोई सहूलियात दी गई। पुलिस भवन के लिए भी सरकार कुछ नहीं कर रही है। समाजवादी सरकार होती तो कई इनोवा गाड़ी आ जाती। एक्सप्रेस-वे के लिए जो पैसा दिए गए हैं। उसे ना घास साफ होगी ना मेढ टूटेगी। 2 साल बीतने के बाद भी घास और मेढ़ नहीं हटा सकी।

सपा सुप्रीमो ने कहा कि सरकार यह बजट तो चुनाव वाला बजट भी नहीं निकला। कैंसर इंस्टीट्यूट के लिए दो वर्ष बाद पैसा दिया गया। कैंसर इंस्टीट्यूट के लिए पर्याप्त बजट नहीं है। सरकार पेड़ लगाने की बात कर रही है। लेकिन जमीन नहीं है। सपा सरकार में जो मेट्रो बन रही थी। उसी को आगे बढ़ाया जा रहा है। हमें इस बात का इंतजार है कि गोरखपुर में कब मेट्रो बनेगी। मेक इन इंडिया के लिए कोई बजट नहीं दिया गया। सुरक्षा, शिक्षा लिए बजट नहीं दिया गया। अल्पसंख्यको सामाजिक न्याय के लिए भी कुछ नहीं है। सरकार ने धोखा देने वाला बजट पेश किया। इस बजट को मैं बहुत ही कम नंबर दूंगा। गंगा एक्सप्रेसवे के लिए भी नही दिया। जितना चुनाव नजदीक आएगा सीबीआई ईडी विपक्ष के नेताओ के करीब आएगी।

अखिलेश ने कहा कि मुझे खुशी है कि मायावती ट्वीटर पर आईं है। गोमती की सफाई में रोड़ा अटकाने वालों की सीबीआई जांच होनी चाहिए। इस बार इनके वोट की उल्टी गंगा बहेगी। जितने भी संकल्प लिए गए सभी धोखा साबित हुई। प्रियंका पर अखिलेश ने बोलते हुए कहा कि ज़्यादा से ज़्यादा नौजवानों को राजनीति में आना चाहती हैं। नए इंजीनियरिंग कालेज और फ़ॉर लेंन सड़क का इंतज़ाम नही किया। 60 प्रतिशत बजट सरकार का आ चुका है। वृंदावन, बरसाना, अयोध्या के सपा ने भाजपा से कई गुना अधिक काम किया है। काम की तुलना करेंगे तो सपा को भाजपाई नहीं पा पाएंगे।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”हिंदी की खबरें” background=”” border=”” thumbright=”yes” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”post_tag” orderby=”random”]

Related posts

भ्रष्ट अधिकारियों पर CM सख्त, 300 अधिकारियों के खिलाफ होगी कार्रवाई

Shivani Awasthi
6 years ago

भाजपा ने नहीं सुनी तो अकेले ही 80 सीटों पर हम लड़ेंगे चुनाव: ओमप्रकाश राजभर

UPORG DESK 1
6 years ago

यहां पुलिस ठेकेदारों से करवा रही मिट्टी का खनन!

Sudhir Kumar
8 years ago
Exit mobile version