[nextpage title=”akhilesh” ]

उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार 15 अप्रैल को प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया। अपनी प्रेस कांफ्रेंस में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सपा नेता आजम खान को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी। गौरतलब है कि, आजम खान पर करोड़ों की बिजली चोरी और वक्फ बोर्ड में हेराफेरी के आरोप हैं।

अगले पेज पर जानें आजम खान को लेकर अखिलेश यादव ने क्या कहा:

[/nextpage]

[nextpage title=”akhilesh2″ ]

आजम खान को फंसाया जा रहा है:

  • सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया था।
  • प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन लखनऊ स्थित पार्टी ऑफिस में किया गया था।
  • अपनी प्रेस कांफ्रेंस के दौरान अखिलेश यादव ने आजम खान पर लगे आरोपों पर अपनी चुप्पी तोड़ी।
  • अखिलेश यादव ने कहा कि, आजम खान पर सभी आरोप फर्जी हैं।
  • साथ ही उन्होंने कहा कि, आजम खान को फंसाया जा रहा है।

आजम खान पर हैं गंभीर आरोप

  • सपा नेता आजम खान पर बिजली चोरी और वक्फ बोर्ड में हेराफेरी के आरोप हैं।
  • आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर करोड़ों की बिजली चोरी के आरोप हैं।
  • इसके अलावा वक्फ बोर्ड में अपने पद का गलत इस्तेमाल करते हुए आजम खान पर कई जमीनों को यूनिवर्सिटी में शामिल करने के आरोप हैं।

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें