सैफई में समाजवादी पार्टी की सामाजिक न्याय साइकिल यात्रा को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने हरी झंडी दिखाई। इस दौरान मंच से कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संबोधित करते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बार फिर भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि यह यात्रा जो यहां से शुरू हुई है, वो अब रूकने वाली नही है। यह यात्रा दिल्ली तक जायेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतंत्र को खतरे में डाल रही है और इसे खत्म कर रही है इसलिये हमारी यह यात्रा लोकतंत्र को बचाने की यात्रा है।

भाजपा समाप्त कर देगी लोकतंत्र :

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि यदि भाजपा की सरकार फिर सत्ता में आ गयी तो ये लोग लोकतंत्र को समाप्त कर देंगे। उन्होंने कहा कि जब हम लोग 2017 के विधानसभा चुनाव में विकास की बात कर रहे थे, तब भाजपा के लोग लोगों को बहका रहे थे और इसमें वो सफल भी हो गये लेकिन अगली बार वो इसमें सफल नहीं हो सकेंगे। देश की जनता अब भाजपा को जान चुकी है। भाजपा की सरकार जनता से लगातार झूठ बोल रही है। अखिलेश ने कहा कि लोग आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के बारे में बात कर रहे हैं कि सड़क हो तो ऐसी हो।

[penci_blockquote style=”style-1″ align=”none” author=””]सामाजिक न्याय साइकिल यात्रा को अखिलेश यादव ने हरी झंडी दिखाई[/penci_blockquote]

सीएम योगी पर कसा तंज :

मंच से कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि आज के सीएम ऐसे है जो पूरी दुनिया में ढूंढने पर नही मिलेंगे। वो गन्ना किसानो से कहते हैं, गन्ना ज्यादा मत पैदा करो क्योंकि गन्ने से डायबिटीज हो जाती है। गन्ना ज्यादा पैदा करोगे तो भारत में ज्यादा डायबिटीज हो जायेगी। सीएम योगी कहते हैं कि बंदर भगाना है तो हनुमान चालीसा पढ़ों।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”ये भी पढ़ें” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”uttar_pradesh_categories” orderby=”random”]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें