Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

अखिलेश की कांग्रेस को चेतावनी, ‘अगर रोकोगे साइकिल तो हैंडल से हटा देंगे ‘हाथ’

Akhilesh Yadav will attend Govardhan Puja on 8th november in Varanasi

Akhilesh Yadav will attend Govardhan Puja on 8th november in Varanasi

अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले यूपी में बीजेपी के खिलाफ महागठबंधन बनने से पहले ही खत्म होता दिख रहा है। कुछ ऐसा ही इशारा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती के तेवर दिखाने के बाद कांग्रेस को इशारों-इशारों में चेतावनी दे दी है। छत्तीसगढ़ पहुंचे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आगामी लोकसभा चुनावों में महागठबंधन को लेकर कांग्रेस को खुली चेतावनी दी है।

हैंडल से हटा दूंगा हाथ :

महागठबंधन में हो रही देरी पर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इशारों में कांग्रेस को धमकी दी है। छत्तीसगढ़ में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि अगर साइकिल को रोकोगे तो हैंडल से हाथ हटा दूंगा। साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर छत्तीसगढ़ में समाजवादी पार्टी के जीतने की संभावनाओं को खत्म करने का आरोप लगाया। अखिलेश ने साफ़ संकेत दिया कि लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी कांग्रेस के साथ गठबंधन में शामिल नहीं हो सकती है।

अखिलेश यादव छत्तीसगढ़ के दुर्ग में एक चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे थे। यहाँ पर वे सपा और गठबंधन दल गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के संयुक्त उम्मीदवार के पक्ष में प्रचार करने आए थे। भाजपा सरकार को आड़े हाथ लेने के साथ अखिलेश यादव ने विपक्षी दल कांग्रेस पर भी जमकर हमला किया।

कमजोर हो रही कांग्रेस की स्थिति :

अखिलेश-मायावती के इन बयानों से महागठबंधन में कांग्रेस की स्थिति कमजोर होती दिख रही है। कांग्रेस पर बसपा के कड़े रुख से समाजवादी पार्टी पर भी दबाव बढ़ रहा है। इस बीच चर्चाएं हैं कि सीटों को लेकर बसपा कोई समझौता नहीं करेगी। ऐसे में देखना होगा कि अखिलेश यादव कितनी सीटों पर राजी होते हैं ? महागठबंधन में अजीत सिंह की रालोद भी शामिल हो सकती है, ऐसे में उनके लिए सीटों की संख्या क्या होगी, ये देखने वाला होगा।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”संबंधित खबरें” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”uttar_pradesh_categories” orderby=”random”]

Related posts

लखनऊ के जीसीआरजी मेडिकल कॉलेज में कई राउंड फायरिंग-तोड़फोड़, चाकूबाजी में कई छात्र घायल

Sudhir Kumar
6 years ago

12वीं में गाजीपुर की अनन्या ने प्रदेश में प्राप्त किया दूसरा स्थान

Bharat Sharma
6 years ago

नक़ल न होने से 10.5 लाख छात्रों ने छोड़ी परीक्षा: दिनेश शर्मा

Kamal Tiwari
6 years ago
Exit mobile version