[nextpage title=”akhilesh yadav” ]

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों में हारने के बाद से ही अखिलेश यादव लगातार अपने चाचा और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव के निशाने पर बने हुए है। 25 अप्रैल को समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर प्रेस कांफ्रेंस थी जिसमें अखिलेश यादव परिवार के सवाल पर भड़के दिखाई दिए।

[/nextpage]

[nextpage title=”akhilesh yadav2″ ]

https://youtu.be/vqZMoEDArsk

यह कुछ कहने का सही समय नहीं :

  • सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव प्रेस कांफ्रेंस में पत्रकारों से मुखातिब थे।
  • इस दौरान उन्होंने सीधे तौर पर प्रदेश की भाजपा सरकार पर हमला बोला।
  • उन्होंने कहा कि सिर्फ 1 महीने में ही भाजपा सरकार की पोल खुल चुकी है।
  • अब आगरा और सहारनपुर में हुई घटनाएँ बीजेपी को क्यों नहीं दिखती है।
  • प्रदेश के थानों में भगवा गमछाधारियों की पहुँच अब बढ़ती जा रही है।
  • इस दौरान समाजवादी परिवार से जुड़े मामले पर अचानक अखिलेश यादव भड़क गए।
  • अखिलेश यादव बोले कि आप लोग ही एक दिन तय कर लो।
  • मई में कोई दिन तय करो, उसी दिन परिवार पर सवाल पूछना।
  • मगर उस दिन के बाद फिर पूरे महीने कोई सवाल मत पूछना।
  • आप लोग ही अपनी सहमती से कोई भी दिन तय कर लें।
  • मगर परिवार पर बात करने का यह अभी सही समय नहीं है।
  • साथ ही एक पत्रकार को भगवा में देख अखिलेश उससे पूछे तुम कौन हो भाई।
  • इसके बाद ही उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस को आगे बढ़ाया।

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें