Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

प्रेस कांफ्रेंस में बोले अखिलेश, लगता नहीं कि राजा भैया है हमारे साथ

akhilesh yadav statement

akhilesh yadav statement

समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खां पर इन दिनों जल निगम में हुई भर्ती में घोटाला करने का आरोप लग रहा है। भाजपा नेता लगातार आजम के नाम पर समाजवादी पार्टी को निशाने पर ले रहे हैं। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस मुद्दे पर आज प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया था। लखनऊ में सपा कार्यालय पर आयोजित इस प्रेस वार्ता में अखिलेश ने आजम पर लगे आरोपों का सीधे खंडन किया और बाहुबली विधायक राजा भैया पर बड़ा बयान दिया।

 आजम का किया बचाव :

जल निगम में भर्ती घोटाले की जांच कर रही एसआईटी की रिपोर्ट पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि जल निगम में भर्ती को लेकर सरकार आजम खान को परेशान करना चाहती है। उन्होंने कहा कि सरकार ने मेरे सभी प्रोजेक्ट की जांच कराई मगर उनमें 1 पैसे की भी धोखाधड़ी नहीं निकली। आगरा एक्सप्रेस-वे को खोदकर जांच की और अब सरकार उसी से कमाई कर रही है। अखिलेश ने आरोप लगाया कि सरकार जाँच एजेंसियों का इस्तेमाल कर रही है और विपक्षी दलों को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रही है। आजम खां पर आरोप है कि साल 2016-17 में जल निगम के भर्ती बोर्ड का चेयरमैन रहते हुए उन्होंने जल निगम में बगैर अनुमति और रिक्तियों के सैकड़ों पदों पर भर्ती कर ली जिसमें नियमों की अनदेखी की गई।

 

ये भी पढ़ें: आज़म खान को बदनाम करने का काम कर रही है सरकार-अखिलेश यादव

राजा भैया पर बोले अखिलेश यादव :

लखनऊ में सपा कार्यालय पर अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता आयोजित की गयी थी। इस दौरान अखिलेश यादव ने मीडिया के माध्यम से भाजपा पर जमकर हमला बोला। इस बीच एक पत्रकार ने अखिलेश से कुंडा के बाहुबली विधायक राजा भैया पर सवाल पूछा। अखिलेश यादव ने कहा कि राजा भैया लगता नहीं कि अब हमारे साथ है। उन्होंने कहा कि आप हमारे साथ हैं तो साथ रहिए, खिलाफ हैं तो दूर रहिए। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का ये बयान साफ़ तौर पर राजा भैया से उनकी नाराजगी को दर्शा रहा है।

 

ये भी पढ़ें: सर्वजन समता पार्टी ने किया कैराना उपचुनाव लड़ने का ऐलान

Related posts

महिला संग सामूहिक दुष्कर्म करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Sudhir Kumar
7 years ago

चेकिंग में कई वाहनों का काटा गया चालान,राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत चल रहा अभियान

Desk
4 years ago

कैराना पुलिस ने चैकिंग के दौरान दो शराब तस्करों को किया गिरफ्तार, दोनों ने पास से 50 अवैध शराब की बोतल बरामद, गांव रामडा से हुई गिरफ्तारी।

Ashutosh Srivastava
7 years ago
Exit mobile version