Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

सपा-बसपा और रालोद गठबंधन के नेता पर अखिलेश ने साफ़ की स्थिति

Akhilesh Yadav says BJP policies are anti-women anti people

Akhilesh Yadav says BJP policies are anti-women anti people

2019 के लोकसभा चुनावों को लेकर सभी पार्टियों ने तैयारियां शुरू कर दी है। उत्तर प्रदेश में बनने वाला महागठबंधन भारतीय जनता पार्टी के विजय रथ को रोकने के लिए पूरी तरह तैयार है। हालाँकि इसमें सीटों के बंटवारे और दलों के शामिल होने के लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है फिर भी समाजवादी पार्टी की तरफ से दावा किया जा रहा है कि महागठबंधन बन रहा है और भाजपा की सत्ता में वापसी असंभव है। इस बीच एक कार्यक्रम में पहुंचे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मीडिया से बात करते हुए गठबंधन को लेकर बड़ा खुलासा कर दिया है।

सभी दल मिलकर लड़ेंगे चुनाव :

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में सपा, बसपा तथा रालोद मिलकर चुनाव लड़ेंगे। लोकतंत्र में सभी चाहते हैं कि ये गठबंधन हो। उन्होंने कहा कि कांग्रेस से दोस्ती है, उसे भी छोड़ेंगे नहीं। उत्तर प्रदेश में काफी सीटें हैं इसलिए सीट बंटवारे में सभी संतुष्ट रहेंगे। अखिलेश यादव ने कहा कि इस गठबंधन से तकलीफ सिर्फ भाजपा को है। उन्होंने कहा कि गठबंधन को बहुमत मिलने पर प्रधानमंत्री तय करने में उत्तर प्रदेश की अहम भूमिका होगी। अखिलेश यादव ने कहा कि 2019 में भाजपा को हराना जरूरी है क्योंकि उसने जो चुनावी वादे किए थे, उन्हें पूरा नहीं किया है।

भाजपा सरकार पर बोला हमला :

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर जनता की अपेक्षाओं पर खरा न उतरने का आरोप लगाया है। अखिलेश यादव ने कहा कि योगी सरकार ने लोगों को निराश किया। अब देश की जनता बदलाव चाहती है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में गठबंधन को बहुमत मिलने के बाद तय होगा कि कौन प्रधानमंत्री बनेगा। उन्होंने कहा कि गन्ना किसानों का 12 हजार करोड़ रुपया बकाया है और आलू किसानों को कुछ नहीं मिला। किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य का भी लाभ नहीं मिला।

Related posts

शोहदों की छेड़छाड़ से परेशान युवती ने की खुदकुशी, शोहदों की चेतावनी और पुलिस की उदासीनता से आहत पीड़िता ने कर लिया आत्मदाह, एक दिन पहले शौच जाते समय दबंगों ने की थी छेडछाड, 100 डायल को बुलाने पर दबंगों ने पीड़िता को दी थी चेतावनी, बदौसा थाना क्षेत्र के कुल्लूखेड़ा का है मामला.

Ashutosh Srivastava
6 years ago

अनियंतिरत होकर निजी बस पलटी, एक की मौत, दर्जन भर हुए घायल, थाना मंडवार के बालावाली रोड की घटना।

Ashutosh Srivastava
6 years ago

प्रदेश में अब 500 अदालतों का होगा गठन -ब्रजेश पाठक

Shivam Srivastava
7 years ago
Exit mobile version