Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

सपा उम्मीदवार के टिकट लौटाने पर कांग्रेस से खफा हुए अखिलेश यादव

sp candidate return ticket

sp candidate return ticket

मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस से गठबंधन नकार चुकी समाजवादी पार्टी को उसके एक उम्मीदवार ने बड़ा झटका दिया है। सपा द्वारा मध्य प्रदेश की बुधनी सीट से प्रत्याशी बनाये गए अर्जुन आर्य ने चुनाव लड़ने से मना कर दिया है। मध्य प्रदेश में बुधनी विधानसभा सीट को सबसे हाई प्रोफाइल सीट माना जाता है क्योंकि यहां से खुद राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विधायक हैं। यही नहीं अर्जुन आर्य ने कांग्रेस से टिकट की मांग की है। इस पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है।

किसानों के कहने पर वापस किया टिकट :

मीडिया से बातचीत में सपा का टिकट लौटाने वाले अर्जुन आर्य ने कहा कि किसानों से बातचीत करने के बाद मैंने सम्मानपूर्वक समाजवादी पार्टी का टिकट लौटने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि राज्य को सीएम शिवराज सिंह चौहान के क्रूर राज से मुक्ति दिलाने के लिए हमें कांग्रेस के मजबूत हाथ की जरूरत है।

हालांकि कांग्रेस ने आर्य को औपचारिक रूप से पार्टी में शामिल नहीं किया है। अर्जुन आर्य पिछले कई महीनों से बुधनी में किसानों के लिए आंदोलन कर रहे हैं और इसके लिए वह जेल भी जा चुके हैं।

नाराज हुए अखिलेश यादव :

अर्जुन आर्य के सपा का टिकट लौटाने से नाराज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कांग्रेस पर बसपा को इसी तरह परेशान करने का आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव के वक्त इसमें कुछ भी असामान्य नहीं है लेकिन मैं कहूंगा कि यह कांग्रेस नेता के आदेश पर हुआ है।

अखिलेश यादव ने कहा कि अगर मैं कहूं कि जिनको कांग्रेस ने टिकट नहीं दिया, उन्हें सपा में शामिल हो जाना चाहिए। अखिलेश ने कहा कि जब भी कांग्रेस नाकाम होती है तो वह हमें अपने साथी के तौर पर देखती है।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”संबंधित खबरें” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”uttar_pradesh_categories” orderby=”random”]

Related posts

जौनपुर: विपक्षी पार्टियों का भारत बंद आज, पुलिस प्रशासन अलर्ट

Shani Mishra
7 years ago

मेरठ से गौवंश की तस्करी करने वाले दो तस्कर गिरफ्तार

Sudhir Kumar
6 years ago

फिर गोमतीनगर में बदमाशों ने डाली लाखों की डकैती!

Sudhir Kumar
8 years ago
Exit mobile version