Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

भाजपा के सत्ता में आने के बाद यूपी में आयी अपराधों की बाढ़: अखिलेश यादव

akhilesh yadav bungalow

akhilesh yadav bungalow

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। अखिलेश यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के सत्ता में आने के बाद सूबे में अपराधों की बाढ़ आ गई है। हत्या, लूट, अपहरण की घटनाएं रूकने का नाम नहीं ले रही हैं। महिलाओं और बच्चियों को लगभग हर रोज अपमानजनक स्थितियों से गुजरना पड़ रहा है। बलात्कार की घटनाओं से इस प्रदेश की अब विदेशों तक में बदनामी हो रही है।

अखिलेश ने कसा तंज :

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने तंज करते हुए कहा कि भाजपा सरकार बनने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि अब अपराधी या जेल में होंगे या प्रदेश छोड़कर चले जाएंगे। डेढ़ वर्ष होने को है, अपराधी न तो बाहर गए न जेल में। वे सक्रिय रूप से प्रदेश में अपनी अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त हैं। पुलिस का इकबाल खत्म है। शासन-प्रशासन पंगु हो गया है। जनता भाजपा से त्रस्त है और अब 2019 में ही भाजपा के विरोध में परिणाम आ जायेगा।

सपा सरकार में अच्छी थी डायल 100 :

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि उनकी सरकार के कार्यकाल में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए थाने पर नहीं जाना पड़ता था। उन्होने कहा कि महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के लिए समाजवादी सरकार में 1090 वूमेन पावर लाइन बनी थी। इस सेवा में शिकायतकर्ता की जानकारी गोपनीय रखे जाने की व्यवस्था भी थी। सपा सरकार ने शानदार अंतर्राष्ट्रीय स्तर की व्यवस्था यूपी डायल 100 शुरू की थी जिससे 10-15 मिनट के अंदर ही घटना स्थल पर पुलिस पहुंच जाती थी।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”संबंधित खबरें” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”uttar_pradesh_categories” orderby=”random”]

Related posts

रायबरेली में मुठभेड़: असलहा तस्कर बोला- पुलिस ने पहले पकड़ा बाद में मार दी गोली

Sudhir Kumar
7 years ago

नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने जारी किये मायावती के कई लीक ऑडियो!

Divyang Dixit
8 years ago

आजम खां ने राज्यपाल के साथ दिल्ली के शाही इमाम पर भी साधा निशाना

Rupesh Rawat
9 years ago
Exit mobile version