Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

अखिलेश यादव ने कहा – डीजीपी को तुरंत हटाए योगी सरकार

Akhilesh Yadav Released Many Books Attacks on BJP Yogi Govt

Akhilesh Yadav Released Many Books Attacks on BJP Yogi Govt

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सपा पार्टी के मुख्यलय पर पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। अखिलेश ने लखनऊ में सुल्तानपुर के कोयला कारोबारी के घर पुलिसकर्मियों द्वारा डाली गई डकैती पर कहा कि अगर पुलिस वाले डकैती डालते हैं तो इसके लिए प्रदेश के डीजीपी जिम्मेदार हैं। उन्हें तुरंत हटा दिया जाना चाहिए। अखिलेश ने कहा कि योगी सरकार में तो पुलिस की अपराध करने लगी है। ये पहली सरकार है जहां पुलिस वाले ही डकैती डाल रहे हैं। अखिलेश यादव ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। कहा कि भाजपा के लोगों ने सेना का राजनीतिक इस्तेमाल किया। वह चुनाव जीतने के लिए कुछ भी कर सकते हैं।

अखिलेश यादव ने सपा कार्यालय में विभिन्न पुस्तकों का विमोचन किया। इस दौरान कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता राजेन्द्र चौधरी, अहमद हसन, सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम सहित तमाम लोग कार्यक्रम में मौजूद थे। अखिलेश ने जगजीवन प्रसाद पर लिखी पुस्तक का विमोचन किया। संघर्ष का जीवन जगजीवन पुस्तक का अखिलेश ने विमोचन किया। इसके अलावा फरियाद पुस्तक का भी विमोचन अखिलेश यादव ने किया। कार्यक्रम के बाद अखिलेश यादव मुंशीपुलिया पहुंचे। यहाँ से उन्होंने हजरतगंज तक मेट्रो की सवारी भी की। इस दौरान अखिलेश यादव के साथ उनकी पत्नी डिंपल यादव, आजम खान, अहमद हसन, अब्दुल्लाह आजमखान, बेटी टीना सहित कई सपा नेता मौजूद रहे।

अखिलेश यादव ने अपने सम्बोधन में कहा कि सबसे पहले डॉ नरेंद्र प्रताप को बहुत बधाई मुबारकबाद। बाबू जगजीवन जी के बारे में उन्होंने पूरा किताब में उतार दिया। बाबू जगजीवन जी ने अच्छा बुरा सभी समय देखा। सरकारें आईं और चलीं गई। उन्होंने कहा कि पावर का जो नशा होता है। कभी कभी वो बाबू जी के जीवन मे कभी नही उतरा। अगर वफादार वाली क्वालिटी हो तो ऐसे लोग आजकल नहीं मिलते जिनपर पूरा भरोसा किया जा सके। कभी कभी नेता जी वाला काम भी उन्होंने किया। बाबू जी ने कभी पैसे नहीं गिने। जब भी जरूरत हुई उन्होंने दिए। अब समय कम मिलेगा। 5 बजे कुछ ऐलान होने जा रहा है। चुनाव का समय है। जब सूरज निकलता है। सबकी हार हो जाती है। चाँद की अपनी रोशनी नहीं होती। हमारे भाषणों में काम आएगी किताब। जब कभी हमे किस्से कहने का मौका मिलेगा। अलग तरह से किस्से कह पाएंगे। बहुत कम दे पाए जब वह सदन में पहुंचे तो बाबू जगजीवन जी भी पहुँचे।

अखिलेश ने कहा कि 5 बजे सुनने में आ रहा है हम तो ये कहेंगे कि परिवर्तन का रुझान है। क्योंकि जनता बहुत परेशान है। हम ये चाहते हैं और लोग रैली कर कर तक जाएं। फिर हम लोग प्रचार करें। जब तारीख आ जाएगी की कितने चरणों मे चुना होगा। वो अपील परिवर्तन हम देंगे। नौकरी के सवाल पर अखिलेश ने कहा कि सरकार को जवाब देना पड़ेगा। कितनी नौकरी रोजगार कितना किसानो को मूल्य उनकी फसलों का दिया है। 5 साल पुराना वादा याद दिलाया जाएगा। सरकार में आज जो मौजूद है। उन्होंने कहा था कालाधन आएगा। भय का माहौल पैदा कर दिया। जनता का पैसा भी जमा करा लिया। 40 हजार व्यापारी चले गए।

अखिलेश ने कहा कि हमें एयरपोर्ट पर रोक लिया क्योंकि छात्रसंघ के कार्यक्रम में जाना था। जिन्होंने देश को कंगाल कर दिया। वो उद्योगपति जहाजो में चढ़कर देश छोड़कर कैसे चले गए। इसका जवाब जनताको देना होगा। मेट्रो में जब बैठने का मन करता है। मुख्यमंत्री को तब वो अपनी मेट्रो में नही बैठते। मुख्यमंत्री नही बोल पाए कि मेट्रो उन्होंने बनवाई है। बहुत जल्दी सभी नाम आ जाएंगे। कौन कहां से लड़ेगा। राय लेकर और भी नाम घोषित होंगे। जहां पुलिस ही पकड़ी गई चोरी करते ये पहली बार है। कितने शर्म की बात है। सरकार को जवाब देना चाहिए। एक जनप्रतिनिधि दूसरे को 21 जूते की सलामी दी रहा होगा। ये पहले कभी नहीं हुआ। हमारी गिनती में 21 थे 15 लख पर आपने सवाल नहीं पूछा होगा। 2 करोड़ की नौकरी राफेल लर सवाल नहीं पूछा होगा। अगर लोग नही रोकते तो 21 जूते की सलामी होती। प्रभारी मंत्री की हिम्मत नही कि जिलों में चले जाए। महाराजगंज में एक जनप्रतिनिधि को जूते लेकर जनता को दौड़ा लिया था।

अखिलेश ने कहा बोलने वाले उप मुख्यमंत्री नंगे पैर नही गये थे क्या? गाड़ी में बैठकर कितना परेशान किया है। व्यापारियों को प्रधानमंत्री कह रहे हैं हम मोबाइल बना रहे हैं। सब चीन से मोबाइल मंगा लिए। ये धोखा जनता को न दें। समाजवादी पार्टी ने देश मे नोएडा में मोबाइल के लिए काम किया था। जो मोबाइल एक्सपोर्ट की बात हो रही है। आपकी रिसर्च भी बोलेगी 2013 में 14 हजार करोड़ फिर 11 हजार करोड़ एक्सपोर्ट हुए मोबाइल भारी गिरावट है।

[penci_blockquote style=”style-1″ align=”none” author=””]राफेल की फाइल पर बीजेपी कुछ भी कर सकती है [/penci_blockquote]
अपना प्रचार करने के लिए उर्दू का सहारा लिया (मोदी है तो मुमकिन है पर कहा) चुनाव आयोग ने किसी पार्टी का नाम नही लिया। लेकिन दुनिया जानती है आर्मी को राजनीति में बीजेपी ने धकेला है। मैं आर्मी स्कूल से पढ़ा। लेकिन कभी प्रचार नहीं किया। इन सबका अगर पत्नी के परिवार के बारे में जानना चाहोगे तो गिन नही पाओगे। एक बार हमने शहीदों पर कह दिया था तो बीजेपी के लोगों को बुरा लगा जिन्होंने गाय माँ को नहीं छोड़ा गंगा मैया को बदनाम किया।

[penci_blockquote style=”style-1″ align=”none” author=””]सपा बसपा गठबंधन में सीटों पर बोले अखिलेश[/penci_blockquote]
गठबंधन पर अखिलेश ने कहा कि अब इन बातों का कोई मतलब नहीं है। अब जनतामें जाकर अपील करने का वक्त है वो संख्या जानते हैं। हो सकता है पूरे भारत की संख्या बता रहे हों।

[penci_blockquote style=”style-1″ align=”none” author=””]बसपा सुप्रीमों की डीजीपी पर क्या बोले अखिलेश[/penci_blockquote]
अखिलेश ने कहा कि मैं भी मांग करता हूँ पुलिस तो चोरी कर रही है। हमे भी मौका मिला। तमाम डीजीपी बनाने का सबसे ज्यादा। अच्छे अच्छे लोगों ने काम किया। मायावती जी ने ठीक कहा, मैंने डीजीपी से शुरू में कहा था। अन्याय मत करना। प्रतापगढ़ में एक नौजवान ने यात्रा निकाली गठबंधन की खुशी में उसे गिरफ्तार कर लिया। मैंने कहा तो छोड़ दिया फिर दूसरे दिन गिरफ्तार कर लिया।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”हिंदी की खबरें” background=”” border=”” thumbright=”yes” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”post_tag” orderby=”random”]

Related posts

15 वर्षीय दलित किशोरी के साथ गैंगरेप- एएसपी सीओ पुलिस बल के साथ मौके पर

Desk
3 years ago

वीडियो: खुद को ठगा महसूस कर रहे अंसल एपीआई में रहने वाले!

Sudhir Kumar
7 years ago

डिंपल यादव का चुनावी कार्यक्रम हुआ तय, जानिये क्या है कार्यक्रम!

Kamal Tiwari
7 years ago
Exit mobile version