[nextpage title=”akhilesh” ]

समाजवादी पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद अखिलेश यादव ने 2019 के लोकसभा चुनावों में भाजपा को हराने की तैयारी शुरू कर दी है। समाजवादी पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए एक ख़ास तरह की रणनीति बनाई है जिसका अब खुलासा (bjp) हो गया है।

[/nextpage]

[nextpage title=”akhilesh2″ ]

अखिलेश ने बनाई रणनीति :

  • समाजवादी पार्टी ने 2019 के लोकसभा चुनावों की तैयारी करना अभी से शुरू कर दिया है।
  • इसके लिए अखिलेश यादव ने बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करना शुरू कर दिया है।
  • बीते चुनावों में भाजपा की जीत के मुख्य ताकत बूथ स्तर पर गठित कमेटियां थी।
  • सपा ने भी इसी से सीखते हुए अपनी पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत करना शुरू कर दिया है।
  • लोकसभा चुनाव के पहले सपा के लिए निकाय चुनाव एक बड़ी चुनौती बना हुआ है।
  • इसी के मद्देनजर सपा ने इसी चुनाव पर अपना सबसे ज्यादा ध्यान केन्द्रित करना शुरू कर दिया है।

ये भी पढ़ें, BJP नेता गोरखनाथ पाण्डेय के बेटे सहित 4 को उम्रकैद

  • चर्चा है कि जल्द ही सपा अपने प्रदेश संगठन में भी बड़ा बदलाव करने की तैयारी में है।
  • इस बार प्रदेश संगठन में युवा सदस्यों की संख्या पहले से काफी अधिक रहने वाली है।
  • साथ ही सपा द्वारा पहली बार समाजवादी चिकित्सा प्रकोष्ठ भी बनाये जाने की तैयारी है।
  • अखिलेश ने राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पार्टी संविधान में कई बदलाव किये थे।
  • अब देखना है कि सपा को पार्टी में इतने बदलावों पर कैसी प्रतिक्रिया मिलती है।

ये भी पढ़ें, कांग्रेस उपाध्यक्ष के गढ़ में गरजेंगे भाजपा अध्यक्ष!

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें