उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मंगलवार 24 जनवरी से अपने प्रचार अभियान पर निकल रहे हैं। जिसके तहत अखिलेश यादव का पहला पड़ाव सूबे का सुल्तानपुर जिला होगा। जहाँ अखिलेश यादव जनता के सामने अपनी सरकार की उपलब्धियों को गिनाएंगे।

शाहपुर लपटा में होंगी जनसभा:

  • अखिलेश यादव मंगलवार को सूबे के सुल्तानपुर जिले से अपना प्रचार अभियान शुरू करेंगे।
  • साथ ही अखिलेश यादव सुल्तानपुर में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
  • यह जनसभा जयसिंह के शाहपुर लपटा में आयोजित की गयी है।
  • गौरतलब है कि, अखिलेश यादव मंगलवार को 2 जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

अखिलेश यादव का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम:

  • सीएम अखिलेश 12:45 बजे हैलीकाप्टर से लखनऊ से चलेंगे।
  • वह सुल्तानपुर जिले के थाना मोतिगरपुर के शाहपुर लपटा ग्राम में 13:00 बजे पहुंचेगे।
  • 13:05 बजे से 13:45 बजे तक पहली जनसभा को संबोधित करेंगे।
  • इसके बाद 13:45 बजे मुख्यमंत्री शाहपुर लपटा से निकलकर 14:00 बजे जिले के ही थाना बल्दीराय के सुरेश नगर के लखपेडवा पहुंचेंगे।
  • यहां वे दोपहर 14:05 बजे से 14:45 बजे तक जनता को संबोधित करेंगे।
  • इसके बाद सीएम 14:45 बजे पर पुनः लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।
  • अखिलेश यादव के सुल्तानपुर दौरे के चलते कार्यकर्ताओं में काफी जोश देखा जा रहा है।
  • सपा में मचे घमासान के बाद अखिलेश यादव पहली बार सार्वजनिक मंच से विरोधियों पर निशाना साधेंगे।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें