अखिलेश यादव का बयान :-
  • भाजपा इस बात को कहती है कि आने वाले 50 साल तक भाजपा की सरकार रहेगी।
  • इस तरह की बात सरकार की तरफ से आना लोकतंत्र के लिए खतरा है।
  • 50 साल की बात करने वाले लोगों को जनता 50 हफ्ते में फैसला सुनाएगी ।
  • लोगों को परेशान करने के लिए फैसला करती है बीजेपी। 
  • नोटबंदी जीएसटी से लोग परेशान हुए हैं।
रोजगार को लेकर सरकार को घेरा :-
  • नौकरियों और रोजगार के लिए सरकार कुछ नहीं कर रही। 
  • कुछ ना कुछ बहाने बाजी करके भर्तियां रोकी जा रही हैं ।
  • सरकार कहती है नौजवान योग्य नहीं है। 
  • सरकार भर्तियां नहीं करना चाहती हैं। 
  • पेपर लीक के कारण लगातार भर्तियां कैंसिल हो रही हैं। 
  • 20 लाख लोगो को रोजगार देने वाली बात करने वाली सरकार रोज़गार नही दे पा रही है। 
  • नौजवान विकास यात्रा लेकर मैदान में निकले हैं। 
  • तमाम ऐसी ताकतों का नौजवानों को सामना करना पड़ेगा। 
  • साइकिल चलाने से हम लोग दर्द महसूस करते हैं। 
महंगाई पर भी कसे तंज :-
  • महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है। 
  • जब लोग सड़कों पर थे तो उसी वक्त सरकार ने पेट्रोल बढ़ा दिया। 
  • डीजल-पेट्रोल के दाम के लिए जिम्मेदार कौन है। 
  • बढ़े हुए दामों के लिए आप इंतजार करिए और इनके खिलाफ वोट करिए ।
  • नौरात्रि में बूंदी का लड्डू खाने वाले मुख्यमंत्री कुछ भी कह सकते हैं ।
  • महंगाई के जिम्मेदार वह है जिन्हें केंद्र सरकारों में मौका मिला।
  • हम तो इस बात के इंतजार में है कि काला धन कब वापस आएगा।
  • मायावती के बयान पर अखिलेश यादव ने जताई सहमति। 
  • जिन सरकारों को केंद्र में मौका मिला है वह सभी महंगाई के लिए जिम्मेदार हैं।
महिला सुरक्षा पर माँगा जवाब :-
  • महिलाओं के साथ सबसे ज्यादा खिलवाड़ भाजपा सरकार में हो रहा। 
  • भाजपा के जवाब देने के लिए जनता इंतजार कर रही है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें