Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

महोबा में मृतक किसान के घर पहुंचे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव

karnataka elections

karnataka elections

2019 के लोकसभा चुनावों को देखते हुए सभी पार्टियों के नेताओं ने जनता के बीच जाना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव मध्य प्रदेश दौरे पर थे जहाँ पर वे राज्य में साल के आखिर में होने वोले विधानसभा चुनावों के लिए संगठन की तैयारी की समीक्षा कर रहे हैं। मध्य प्रदेश में इस बार सपा सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। मध्य प्रदेश में जनसभा को संबोधित करने के बाद वापस लखनऊ आने से पहले अखिलेश यादव महोबा जिले के करहरा कला में मृत किसान के घर पहुंचे और उनका दुःख बाँटा।

महोबा पहुंचे सपा अध्यक्ष :

पूर्व मुख्यमंत्री और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव महोबा जिले के करहरा कला में मृतक किसान के आवास परिसर में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि कर्नाटक में भाजपा के पास पूर्ण बहुमत न होने के बाद भी राज्यपाल ने भाजपा नेता येदियुरप्पा को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिला दी जबकि बहुमत के लिए 112 विधायकों के सापेक्ष कांग्रेस व जीडीएस के पास 116 विधायक होने के बाद भी उन्हें बहुमत साबित करने के लिए नहीं बुलाया गया। इसके बाद ही कांग्रेस और जीडीएस ने अदालत का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने कहा कि अगर सुप्रीम कोर्ट का फैसला न आता तो कर्नाटक में लोकतंत्र की हत्या हो जाती। भाजपा को रोकने के लिए ये गठबंधन किया गया है।

 

ये भी पढ़ें: कैराना उपचुनाव: एक हुए दो राजनैतिक दिग्गज, विरोधियों की बढ़ी धड़कनें

 

सपा सरकार की गिनाई उपलब्धियां :

मीडिया से बात करते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि बुंदेलखंड में राजा महाराजाओं ने तालाब खुदवाए थे। इसके बाद भी समाजवादी पार्टी की सरकार ने तालाबों को खुदवाया जिससे यहां के लोगों को पानी मिल रहा है। अखिलेश यादव के साथ ही इस मौके पर पूर्व मंत्री और सपा प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी भी मौजूद रहे थे। अखिलेश यादव ने जहरीली शराब कांड पर योगी सरकार को कठघरे में खड़ा करते हुए कहा कि यूपी सरकार अपराध पर अंकुश नहीं लगा रही है। जहरीली शराब से कई लोगों की जानें चली गईं और कुछ गंभीर हालत में हैं। यह प्रदेश भाजपा सरकार की असफलता है। अखिलेश यादव मध्यप्रदेश से महोबा होते हुए लखनऊ जा रहे थे। इस मौके पर सपाइयों ने उनका स्वागत किया।

 

ये भी पढ़ें: मुलायम के घर के पास ही मकान ले सकते हैं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव

Related posts

अज्ञात वाहन से कुचलकर युवक की मौत

Desk
1 year ago

सपा ने रविदास का टिकट काटा, कांग्रेस ने सीट मारूफ को दी!

Divyang Dixit
7 years ago

फतेहपुर : पुलिस ने पांच शातिर बाइक चोरों को किया गिरफ्तार, 19 बाइक बरामद

Short News
6 years ago
Exit mobile version