Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

जीवन में वही सफल होता है जो पुरानी बातों को भूल जाता है- अखिलेश यादव

akhilesh yadav

akhilesh yadav

समाजवादी पार्टी को यूपी की गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा सीटों पर हुए उपचुनावों में भारी अंतर से जीत हासिल हुई है। उपचुनावों में जीत के लिए अखिलेश यादव ने बसपा और सपा कार्यकर्ताओ का धन्यवाद् दिया है। इसके बाद फूलपुर और गोरखपुर के नवनिर्वाचित सांसद प्रवीन कुमार निषाद और नागेंद्र प्रताप सिंह पटेल अखिलेश यादव से मिलने पहुंचे। दिल्ली में कल संसद में दोनों सांसद शपथ लेंगे। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिलकर अपने लोकसभा क्षेत्र में काम करने की रणनीति पर बात हुई। इसके अलावा लोगों के बीच में जाकर पार्टी की नीतियों के प्रचार-प्रसार पर बात हुई। इसके बाद अखिलेश पार्टी ऑफिस पहुंचे जहाँ पर उन्होंने प्रेस वार्ता को संबोधित किया।

2000 महीना देंगे पेंशन :

मीडिया को संबोधित करते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने महिलाओं की समाजवादी पेंशन छीन ली जिसका परिणाम महिलाओं ने उपचुनावों में बता दिया है। उन्होंने ऐलान किया कि जब हमारी सरकार बनेगी तब हम 2000 महीना समाजवादी पेंशन महिलाओं को देंगे। उन्होंने कहा कि हम सबका सम्मान करते है। कुछ लोग हमें पुरानी बाते याद करा रहे थे। भविष्य पर कुछ नही कहा जा सकता है। इसके साथ ही अखिलेश ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कई बड़ी बातें कही। साथ ही अखिलेश यादव ने सीएम योगी के सांप और छछूंदर वाले बयान पर भी यूपी सरकार को घेरा।

 

ये भी पढ़ें: पिछले 2 घंटों से बीटीसी अभ्यर्थियों ने घेर रखा है भाजपा कार्यालय

अमर सिंह पर बोले अखिलेश :

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अमर सिंह पर कहा कि वे हमारे अंकल है, भतीजा को अंकल पसंद है और अंकल को भतीजा तो इसमें गलत क्या है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस से हमारे संबंध अच्छे थे, है और अच्छे रहेंगे। अखिलेश ने कहा कि जीवन में वही व्यक्ति सफल है जो पुरानी बातों को भूल जाता है। राम देव योग में कम और अपने प्रोडक्ट में ज़्यादा ध्यान दे रहे हैं। सीएम योगी को अधिकारियों ने हरा दिया है। राहुल गांधी की बधाई आयी है जिस पर मैने उन्हें धन्यवाद कहा है। अखिलेश ने कहा कि EVM सही होती तो जीत और बड़ी होती। उन्होंने कहा कि बैलेट लाओ और लोगों को गुस्सा निकालने का मौका दो।

 

ये भी पढ़ें: बीजेपी के 11वें प्रत्याशी विद्यासागर सोनकर ने वापस लिया नामांकन

Related posts

चोरी की मोटर साईकिल व दो मोबाइल संग शातिर चोर गिरफ्तार

UP ORG Desk
6 years ago

नकली खाद मामले में सहकारी समिति के सचिव के खिलाफ केस दर्ज

Sudhir Kumar
6 years ago

नोटबंदी पर पीएम मोदी ने अपना उद्देश्य बदल दिया है- राहुल गाँधी

Divyang Dixit
8 years ago
Exit mobile version