[nextpage title=”akhilesh yadav” ]

उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने रविवार 29 जनवरी को लखनऊ में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया था। संबोधन के बाद अखिलेश-राहुल मीडिया से मुखातिब हुए। इस दौरान अखिलेश यादव और राहुल गाँधी ने पत्रकारों के कई सवालों के जवाब दिए। जिसमें से एक सवाल 2019 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार का आया।

अगले पेज पर देखें अखिलेश यादव का 2019 में प्रधानमंत्री पद की उम्मीदवारी के सवाल का जवाब:

[/nextpage]

[nextpage title=”akhilesh yadav2″ ]

राहुल गाँधी को पीएम बनाने को लेकर अखिलेश का जवाब:

  • समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन को लेकर संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस की गयी थी।
  • अखिलेश यादव ने 2019 में प्रधानमंत्री पद की उम्मीदवारी के लिए राहुल गाँधी को सपोर्ट करने की बात का जवाब दिया।
  • जिसमें उन्होंने कहा कि, अभी 2017 की बात चल रही है, आप इसी की बात कीजिये।
  • गौरतलब है कि, राहुल गाँधी को 2019 में सपोर्ट के सवाल पर अखिलेश यादव टालमटोल कर गए।

तो क्या 2019 में प्रधानमंत्री बनना चाहते हैं अखिलेश:

  • 2019 में राहुल को लोकसभा चुनाव में सपोर्ट करने के सवाल पर अखिलेश यादव टालमटोल कर गए।
  • उन्होंने कहा कि, 2017 की बात कीजिये।
  • तो क्या अखिलेश यादव 2019 में खुद को प्रधानमंत्री के तौर पर देख रहे हैं।

2019 में गठबंधन पर संशय:

  • जिस हिसाब से अखिलेश यादव ने पीएम पद की उम्मीदवारी पर जवाब दिया।
  • उस हिसाब से ये कहा जा सकता है कि, अखिलेश यादव और राहुल गाँधी शायद 2019 में गठबंधन नहीं करेंगे।

तीसरे मोर्चे पर भी नेताजी को टांग:

  • ये बात कहीं न कहीं सिद्ध हो चुकी है कि, अखिलेश यादव की नजर 2019 के प्रधानमंत्री पद की उम्मीदवारी पर है।
  • जिसके बाद नेताजी मुलायम सिंह यादव की तीसरे मोर्चे की राजनीति और प्रधानमंत्री बनने के सपने को ठेंस लग सकती है।

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें