Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

सपा कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों से स्‍थापित करेंगे संवाद- अखिलेश यादव

Samajwadi Party's National President Akhilesh Yadav press conference

Samajwadi Party's National President Akhilesh Yadav press conference

फूलपुर और गोरखपुर लोकसभा सीट पर हुए उपचुनावों में समाजवादी पार्टी को ऐतिहासिक जीत मिली है। इसके बाद अब 2019 के आम लोकसभा चुनावों की समाजवादी पार्टी ने तैयारी शुरू कर दी है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ऐलान किया है कि मुलायम सिंह यादव मैनपुरी से चुनाव लड़ेंगे और वे खुद कन्नौज से चुनाव लड़ेंगे। इसके साथ ही अब उन्होंने एक इंटरव्यू में कन्नौज से वर्तमान सपा सांसद डिंपल यादव के चुनाव लड़ने पर बड़ा बयान दे दिया है।

जनता के बीच जायेंगे नेता :

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लोकसभा चुनाव के लिये सपा की रणनीति पर कहा है कि बूथ स्‍तर पर मजबूत प्रबन्‍धन करने के अलावा पार्टी कार्यकर्ताओं गांव-गांव जाकर आम लोगों से संवाद स्‍थापित करेंगे। उन्‍होंने कहा कि मैं खुद अपने हमारे नेता और हमारे कार्यकर्ता के साथ सभी जगह पहुंचेंगे। वे उन्‍हें मेरे मुख्‍यमंत्रित्‍वकाल में शुरू कराये गये जनकल्‍याणकारी कार्यों के बारे में याद दिलाएंगे। साथ ही मौजूदा भाजपा सरकार की उससे तुलना करने को कहेंगे। भाजपा ने सरकार में आने के पहले अनेक वादे किये लेकिन उनमें से एक को भी पूरा नहीं किया है। उत्तर प्रदेश की जनता में भाजपा के प्रति बहुत गुस्‍सा है और उपचुनावों में वही नाराजगी सामने आ गयी है।

 

ये भी पढ़ें: विधायक के भाई ने शराब व्यापारी को धमकाया, व्यापारी बनेगा ‘ठाकुर’

डिंपल नहीं लड़ेंगी चुनाव :

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिर से साफ़ किया कि कन्नौज से वर्तमान सपा सांसद 2019 का लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी। उन्होंने कहा कि भाजपा वाले मेरे खानदान पर परिवारवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाते है। साथ ही अखिलेश ने कहा कि राजनाथ सिंह, कल्‍याण सिंह, रमन सिंह, शिवराज सिंह चौहान जैसे भाजपा नेता खुद ही परिवारवाद को आगे बढ़ा रहे हैं। उनके परिवार के कई लोग राजनीति में हैं। मगर मेरी पत्‍नी चुनाव नहीं लड़ेंगी। अब भाजपा नेताओं को उदाहरण पेश करना चाहिये. अगर वे ऐसा नहीं करेंगे तो मैं भी अपना मन बदल सकता हूं। अगर सपा अध्यक्ष ने अपना मन बदला तो 2019 में डिंपल यादव भी चुनाव लड़ सकते हैं।

 

ये भी पढ़ें: मुख्यमंत्री ने स्पाइसजेट की बोइंग विमान सेवा का किया उद्घाटन

Related posts

आगरा में बीजेपी के नवीन जैन जीते

kumar Rahul
7 years ago

बायोमेट्रिक मशीनें खराब होने के कारण राशन वितरण की प्रक्रिया ठप्प

Desk
6 years ago

लोकसभा चुनावों में बीजेपी को समर्थन दे सकते हैं राजा भैया

Shashank
7 years ago
Exit mobile version