[nextpage title=”shivpal” ]

आगरा में समाजवादी पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन हुआ था। इसमें अखिलेश यादव को 5 सालों के लिए पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया था। अध्यक्ष बनने के बाद अखिलेश ने पार्टी संगठन में बदलाव भी शुरू कर दिया है। इसी क्रम में अब सपा-कांग्रेस गठबंधन पर अखिलेश ने बड़ा बयान  दिया है।

[/nextpage]

[nextpage title=”shivpal2″ ]

अखिलेश ने दिया बयान :

  • समाजवादी पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन आगरा के तारघर मैदान पर हुआ था।
  • इस अधिवेशन में अखिलेश यादव को 5 सालों के लिए पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया गया है।
  • राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद से अखिलेश यादव के तेवर काफी अलग दिखाई दे रहे हैं।
  • शिवपाल-मुलायम और अखिलेश के बीच की सुलह की खबरें भी अब आनी शुरू हो गयी हैं।
  • राष्ट्रीय अधिवेशन में जाने के पहले अखिलेश ने मुलायम से उनके घर जाकर बात की थी।
  • इसके साथ ही अखिलेश को शिवपाल ने फोन कर राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की अग्रिम बधाई दी थी।
  • इसके बाद अखिलेश के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनते ही शिवपाल ने ट्वीट कर आशीर्वाद दिया था।

ये भी पढ़ें, CM को खुला पत्र लिखने वाले डॉक्टर को जान से मारने की धमकी!

  • अखिलेश भी अब खुलकर शिवपाल और मुलायम सिंह यादव पर बातचीत करते नजर आ रहे हैं।
  • अब अखिलेश यादव ने अध्यक्ष बनने के बाद सपा-कांग्रेस गठबंधन पर बड़ा बयान दिया है।
  • सपा अध्यक्ष अखिलेश ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस और सपा का गठबंधन जारी रहेगा।
  • साथ ही उन्होंने कहा कि 2019 का लोकसभा चुनाव भी कांग्रेस के साथ मिलकर लड़ा जायेगा।
  • ये सब बातें अखिलेश ने अपने मथुरा दौरे में एक कार्यक्रम के दौरान कही थी।

ये भी पढ़ें, शिवपाल यादव की वापसी पर अखिलेश ने दिया बड़ा बयान

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें