उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का पहला चरण 11 फरवरी से शुरू हो रहा है, जिसके तहत अखिलेश यादव ने अपने प्रचार अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत कर दी है, बुधवार को अखिलेश यादव चुनाव अभियान के तहत हापुड़ पहुंचे थे, जहाँ उन्होंने एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया।

गांव में 16 और शहर में 24 घंटे बिजली:

  • अखिलेश यादव ने चुनावी जनसभा में आगे बिजली पर बात की।
  • उन्होंने कहा कि, समाजवादी लोग गांव में 16 और शहरों में 24 घंटे बिजली दे रहे हैं।
  • अखिलेश यादव ने आगे कहा कि, समाजवादियों ने ऐसी व्यवस्था की है कि, उद्द्योग कैसे आयें।
  • इसी में आगे जोड़ते हुए अखिलेश ने कहा कि, इससे नौजवानों को काम मिलेगा।

भाजपा पर हमला:

  • अखिलेश यादव ने आगे भाजपा पर हमला किया।
  • जिसमें उन्होंने कहा कि, भाजपा और अन्य दल समाज में बंटवारा करना चाहते हैं।
  • उन्होंने आगे कहा कि, विधानसभा चुनाव में भाजपा का सूपड़ा साफ़ होगा।

बदलाव के लिए कांग्रेस से समझौता:

  • चुनावी जनसभा में आगे अखिलेश ने सपा-कांग्रेस गठबन्धन पर बात की।
  • जिसमें उन्होंने कहा कि, बदलाव के लिए कांग्रेस पार्टी के नेता से समझौता किया।
  • उन्होंने आगे कहा कि, कांग्रेस-सपा के गठबंधन से विरोधी डरे हुए हैं।

ये भी पढ़ें: सपा सरकार का पूरा शासनकाल ही निराशाजनक रहा- बसपा सुप्रीमो मायावती

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें