शिवपाल यादव के नयी पार्टी बनाने के बाद से अब तक समाजवादी पार्टी के कई बड़े नेता उनके साथ जा चुके हैं। लोक सभा चुनावों के पहले शिवपाल यादव ने सपा संगठन में बड़ी सेंध लगाने का काम किया है। हालाँकि शिवपाल यादव को अब भी सपा से नहीं निकाला गया है और न शिवपाल ने खुद पार्टी से इस्तीफ़ा दिया है। शिवपाल यादव पर कोई भी सपा नेता सार्वजानिक मंच से बोलने से बच रहे हैं। इस बीच शिवपाल यादव का नाम लिए बिना सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन पर सार्वजनिक मंच से निशाना साधा है।

शिकोहाबाद पहुंचे सपा अध्यक्ष :

जेएस यूनिवर्सिटी शिकोहाबाद के दीक्षांत समारोह में शामिल होने आए शिकोहाबाद पहुंचे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की एबीसीडी टीम आस-पास घूम रहीं हैं। इनसे बचकर रहना होगा। बाद में उन्होंने कहा कि फिरोजाबाद की जनता बहुत समझदार है। वह ऐसे लोगों को अपने आस-पास भी नहीं भटकने देगी।

शिवपाल का नाम लिए बिना कहा कि भाजपा ने एबीसीडी टीम बना ली हैं जो लोकसभा चुनाव में भाजपा को फायदा पहुंचाने का काम करेंगी। ऐसी टीम को अपने आस-पास भी नहीं भटकने देना है। सपा सरकार में कराए गए कार्य आज भी चल रहे हैं जबकि भाजपा सरकार में कोई कार्य नहीं कराए गए।

हमारी सरकार में मिलेगी 2 हजार पेंशन :

मंच से बोलते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि अखिलेश यादव ने कहा कि सपा सरकार बनी तो समाजवादी पेंशन योजना के तहत 500 नहीं बल्कि एक से दो हजार रुपए आर्थिक मदद के रूप में दिए जाएंगे। भाजपा ने सपा सरकार की समाजवादी पेंशन को भी बंद करा दिया। यह काफी निराशाजनक काम है।

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें