[nextpage title=”viral” ]

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव बीते दिन सपा के गढ़ के कहे जाने वाले आजमगढ़ में एक कार्यक्रम में गये थे। यहाँ पर उन्होंने शहीद रामसमुझ यादव की प्रतिमा का अनावरण किया था। इस दौरान मंच से बोलते हुए उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ को चेतावनी (akhilesh yadav threaten) दी है।

[/nextpage]

[nextpage title=”viral2″ ]

योगी सरकार पर किया हमला :

  • समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव आजमगढ़ गए हुए थे।
  • यहाँ पर आयोजित शहीद मेला के एक कार्यक्रम में शिरकत की थी।
  • आजमगढ़ के नत्थूपुर में उन्होंने शहीद रामसमुझ यादव की मूर्ति का अनावरण किया।
  • साथ ही एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने भाजपा की योगी सरकार पर हमला बोला।
  • अखिलेश ने मंच से कहा कि जो बोओगे वही काटोगे।
  • उन्होंने सपा सरकार की योजनाओं को बंद और नाम बदलने के सरकार के फैसले पर तंज किया।
  • अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार गरीबों के खिलाफ काम करने में लगी हुई है।

ये भी पढ़ें, राजभवन से रवाना की गई बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री

  • उन्होंने कहा कि समाजवादी पेंशन सहित कई कल्याणकारी योजनाओं को सरकार ने बंद कर दिया।
  • साथ ही उन्होंने कहा कि बीआरडी मेडिकल कॉलेज में बच्चों की मौत का सिलसिला रूका नहीं है।
  • उन्होंने कहा कि जो भी बच्चे मरे हैं, वे पिछड़े और मुस्लिम समाज के थे।
  • इस दौरान उन्होंने सैफई स्पोर्ट्स कॉलेज का नाम बदलने पर सीएम योगी को चेतावनी दी।
  • अखिलेश ने कहा कि जब हम गोरखपुर का नाम बदलेंगे तो बुरा मत मान जाना।
  • इस दौरान अखिलेश को सुनने के लिए लोगो के भारी भीड़ उमड़ी हुई थी।
  • लोगो के बैठने के लिए लगाया गया पंडाल छोटा पड़ गया और लोगो को काफी दिक्कतें हुई थी।

ये भी पढ़ें, सपा के पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति हुए दोषमुक्त

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें