उत्तर प्रदेश सरकार में हुए कैबिनेट विस्तार के बाद आज मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मंत्रियों के विभागों का बंटवारा करेंगे।

शपथ ग्रहण के कई दिन बाद आयेगा फैसला:

  • उत्तर प्रदेश सरकार ने बीते 26 सितम्बर को अपना 8वां कैबिनेट विस्तार किया था।
  • जिसके बाद से नए मंत्री विभाग आवंटन की प्रक्रिया के इन्तजार में थे।
  • तमाम पशोपेश के बावजूद शपथ ग्रहण के कई दिन बाद भी इसपर फैसला नही हो पाया था।
  • लेकिन आज विभागों का बंटवारा अंतत: हो जायेगा।

प्रदेश अध्यक्ष के साथ मीटिंग न हो पाने के कारण हुई देर:

  • उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्रियों को विभाग आवंटन की उम्मीद है।
  • कैबिनेट विस्तार के बाद सरकार द्वारा विभाग आवंटन में काफी देर की जा चुकी है।
  • ऐसा कहा जा रहा है कि, विभागों का बंटवारा प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव की सहमति के साथ होगा।
  • लेकिन, मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष व्यस्तता के चलते बैठक नहीं कर पा रहे थे।

गायत्री को मिल सकता है खनन विभाग:

  • सीएम अखिलेश शनिवार को गायत्री को खनन विभाग वापस कर सकते हैं।
  • गौरतलब है कि, सीएम अखिलेश यादव ने ही गायत्री को उनके पद से निष्कासित किया था।
  • लेकिन सपा प्रमुख और प्रदेश अध्यक्ष के करीबी होने के चलते सीएम ने उन्हें फिर से कैबिनेट में जगह दे दी।
  • वहीँ शिवाकांत ओझा को भी एक बड़ा विभाग मिल सकता है।
  • गौरतलब है कि, ओझा को यह विभाग देकर मुख्यमंत्री अपना ब्राह्मण कार्ड खेलेंगे।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें