उत्त्तर प्रदेश विधानसभा चुनावो में अब ज्यादा वक्त नहीं रह गया है। सभी राजनैतिक पार्टियों ने मतदाताओ को लुभाना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में बीते दिनों हुई पारिवारिक कलह के बाद सत्ताधारी दल समाजवादी पार्टी ने अब रथ यात्रा शुरू करने की घोषणा कर चुनावी शंखनाद कर दिया है।

हर पड़ाव पर सीएम खुद मिलेंगे आम जनता से :

  • उत्तर प्रदेश सरकार की समाजवादी पार्टी की विकास रथ यात्रा 3 नवम्बर से शुरू हो रही है।
  • सीएम की यह रथ यात्रा लखनऊ से उन्नाव होते हुए कानपुर तक जायेगी।
  • मुख्यमंत्री अखिलेश यादव इस यात्रा के हर पड़ाव पर युवाओं, अल्पसंख्यकों और किसानों से सीधी बातचीत करेंगे।
  • सीएम का यह कदम प्रदेश की राजनीति में एक परिवर्तनकारी निर्णय साबित होगा।
  • दीपावली के बाद जब अंधेरे पर प्रकाश की विजय होगी तब अखिलेश अपनी इस यात्रा से सांप्रदायिकता एवं जातीय व्यवस्था कीजंजीरों को तोड़ने निकलेंगे।

यह भी पढ़े : डीएम बी. चन्द्रकला ने छेड़ी चायनीज सामान के खिलाफ मुहिम!

  • उत्तर प्रदेश की राजनीति में सीएम की यह विकास रथ यात्रा एक टर्निंग प्वाइंट साबित होगी।
  • सीएम की यह विकास रथ यात्रा उत्तर प्रदेश के कोने-कोने में जाकर समाजवादी सरकार की विकासपरक उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएंगी।
  • अखिलेश यादव के इस सफ़र में किसान, नौजवान, अल्पसंख्यक और महिलांए भी भारी संख्या में शामिल होंगी।
  • रथ यात्रा के हर मार्ग पर अभी से स्वागत की तैयारियाँ शुरु कर गई हैं।
  • यह सब जानकारी बीते दिन सपा प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने दी।

यह भी पढ़े : दिवाली से पहले अखिलेश सरकार ने राज्य कर्मचारियों को दिया तोहफा!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें