[nextpage title=”viral” ]

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के बाद सभी की नजर अब 2019 के लोकसभा चुनावों पर आकर टिक गयी है। यूपी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के हाथों बुरी तरह पराजित होने के बाद से अब समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 2019 के चुनावों पर अपना ध्यान लगाना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में उन्होंने ट्वीट (akhilesh yadav tweet) कर 2019 की अपनी रणनीति का भी खुलासा कर दिया है।

[/nextpage]

[nextpage title=”viral2″ ]

अखिलेश ने किया ट्वीट (akhilesh yadav tweet) :

  • समाजवादी पार्टी को उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में मात्र 47 सीटें ही प्राप्त हुई थी।
  • जबकि 2012 के चुनाव में समाजवादी पार्टी को 225 सीटें तक मिल गयी थी।
  • पराजित होने के बाद सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 2019 की तैयारी शुरू कर दी है।
  • समाजवादी पार्टी के इस समय लोकसभा में 5 सांसद है।
  • सपा चाहती है कि इस बार इसकी संख्या ज्यादा हो जाये।
  • इसी कारण अखिलेश यादव लगातार लोकसभा चुनाव की तैयारियों में लगे हुए हैं।
  • अखिलेश यादव ने 2019 के चिनावों के लेकर अब ट्वीट भी कर दिया है।
  • उन्होंने बीते दिन एम के स्टालिन, तेजस्वी यादव , राहुल गाँधी और अपना एक कार्टून शेयर किया।
  • इस कार्टून में लिखा है कि ये लोग 2019 के स्टार होने जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें, सेक्युलर मोर्चा के लेकर अब ये क्या बोल गए शिवपाल यादव!

  • असल में ये कार्टून एक अख़बार के पेज पर छपा था जिसे अखिलेश ने शेयर किया है।
  • समाजवादी पार्टी अब लगातार 2019 के चुनावों में ध्यान दे रही है।
  • 9 अगस्त को अखिलेश यादव देश बचाओ, देश बनाओं रैली की भी शुरुआत करने जा रहे हैं।
  • इसकी शुरुआत वे रामलला की धरती अयोध्या से करने जा रहे है।
  • इस दिन उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में समाजवादी पार्टी की रैलियाँ होंगी।
  • रैलियों के माध्यम से सपा 2019 के चुनाव के पहले अपना शक्ति प्रदर्शन करना चाहती है।
  • अब देखते है कि इतनी तैयारी लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के कितना काम आती है।

ये भी पढ़ें, सपा नेता उमाशंकर चौधरी का निधन, अखिलेश ने जताया शोक!

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें