धमकी का जवाब वोट से, लाठी का जवाब लडडू से, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने किया ट्वीट

लखनऊ। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा एक वीडियो जिसमें एक भाजपा नेता ने दिव्यांग युवक को न सिर्फ डंडे से पीटा बल्कि उसके मुंह में डंडा घुसा दिया। भाजपा नेता की इस करतूत की सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही हर ओर कड़ी निंदा हो रही है। वहीं युवक अखिलेश यादव को वोट देने की बात कर रहा था।

  • इसके बाद सपा जिलाध्यक्ष फिरोज खां के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने चंदौसी में पीड़ित दिव्यांग के घर पहुंचकर पीड़ित को लड्डू खिलाकर मुंह मीठा कराया।
  • जिसके बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पीड़ित को लडडू खिलाते सपाईयों के फोटो के साथ ट्वीट किया।
  • उन्होंने लिखा कि धमकी का जवाब वोट से,लाठी का जवाब लडडू से।
  • भाजपा नेता द्वारा दिव्यांग को लाठी से पीटने के मामले में गुरुवार को सपा जिलाध्यक्ष फिरोज खां के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने चंदौसी में पीड़ित दिव्यांग के घर पहुंचकर पीड़ित को लड्डू खिलाकर मुंह मीठा कराया।
  • इसके बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पीड़ित को लडडू खिलाते सपाईयों के फोटो के साथ ट्वीट किया।
  • धमकी का जवाब वोट से, लाठी का जवाब लडडू से।
  • सपाईयों ने इस प्रकरण को लेकर अपनी रिपोर्ट सपा प्रदेश अध्यक्ष को दी है।
दिव्यांग को गरम जैकेट और शाल ओढ़ाकर किया गया सम्मानित

संभल में एसडीएम कार्यालय के सामने भाजपा नेता द्वारा दिव्यांग युवक को लाठी से पीटने के मामले में जहां स्थानीय स्तर पर सपाई कार्रवाई को आवाज उठा रहे हैं वहीं पार्टी हाईकमान भी मामले पर निगाह बनाये हुए है। बुधवार को जहां सपाईयों ने पीड़ित को साथ लेकर प्रकरण में कार्रवाई कर भाजपा नेता की गिरफ्तारी के लिए एडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया था

  • गुरुवार को सपा जिलाध्यक्ष फिरोज खां पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ चन्दौसी के मोहल्ला चुन्नी निवासी पीड़ित दिव्यांग मनोज के घर पहुंचे।
  • जहां उन्होंने दिव्यांग को गरम जैकेट और शाल ओढ़ाकर सम्मान दिया।
  • इसके बाद सपाईयों ने लड्डू खिला कर पीड़ित का मुंह मीठा कराया।
  • साथ ही परिवार के अन्य जनों को शॉल और साड़ी प्रदान कर सम्मान दिया।
  • कहा कि दिव्यांग के साथ इस तरह का व्यवहार लोकतंत्र की हत्या का प्रयास है।
सपाईयों ने लडडू खिलाकर बांटा दर्द

सपाईयों ने कहा कि भाजपा के नेता आम आदमी के मुंह में लाठी घुसेड़ने का काम करते हैं मगर सपा के लोग उन्हें लडडू खिलाकर उनका दर्द बांटने का काम करते हैं। इस अवसर पर सपा नगराध्यक्ष महमूद अख्तर, विमल चौधरी, गालिब खान, आरिफ खान,  उवैस कुरेशी, जाहिद शेरी, इकराम तुर्की समेत तमाम सपाई थे।

  • तीन दिन पहले दिव्यांग की पिटाई का वीडियो ट्विटर पर रीट्वीट कर चुके सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव इस प्रकरण को लेकर संजीदा हैं और पल पल का अपडेट ले रहे हैं।
  • गुरुवार को सपाईयों ने पीड़ित दिव्यांग को लडडू खिलाया तो दो घंटे बाद ही अखिलेश यादव ने लडडू खिलाते सपाईयों के फोटो को ट्विटर पर अपलोड कर दिया।
  • अखिलेश यादव ने अपने ट्वीट में लिखा कि धमकी का जवाब वोट से, लाठी का जवाब लडडू से।
  • दिव्यांग मनोज की बहन मंजू ने कहा कि उन्हें आर्थिक मदद नहीं चाहिए। प्रशासन दोषी भाजपा नेता को सजा दिलाए।
  • इसके अलावा उसने कहा कि उसकी शादी संभल के मंडी किशनदास सराय के एक परिवार में हुई है।
  • उसके एक बेटा और एक बेटी है। तीन साल पहले ससुराल वालों ने उसे घर से निकाल दिया था।
  • तब से वह बच्चों के साथ अपने भाई के पास चन्दौसी में ही रह रही है।
  • यदि मदद करनी है तो ससुराल वालों से समझौता कराया जाए। जिससे वह भाई के ऊपर बोझ न बन सके।
  • जिलाध्यक्ष ने इस मामले में बातचीत करने का आश्वासन दिया।
ट्विटर पर पिटाई का वीडियो हुआ रीट्वीट

वीडियो वायरल होने के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा ट्विटर पर पिटाई का वीडियो ट्वीट किया था। उनके ट्वीट किये जाने के बाद पार्टी ने सपा जिलाध्यक्ष से पूरे मामले पर रिपोर्ट मांगी थी। गुरुवार को सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम मुरादाबाद आये तो सपा जिलाध्यक्ष फिरोज खां के नेतृत्व में सपाइयों ने भाजपा नेता द्वारा दिव्यांग को पीटने के मामले की विस्तार से जानकारी देने के साथ ही पूरी रिपोर्ट उन्हें सौंपी।

  • सपाइयों ने बताया कि भाजपा नेता ने महज इस बात पर दिव्यांग को पीटा कि वह मोदी को वोट देने से मना करते हुए सपा को वोट देने की बात कर रहा था।
  • सपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि वह इस मामले को अपने स्तर से उठायेंगे साथ ही यहां स्थानीय स्तर पर कार्रवाई के लिए जिले का संगठन दबाव बनायेगा।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”UP NEWS” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”6″ style=”grid” align=”none” displayby=”recent_posts” orderby=”random”]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें