[nextpage title=”akhilesh yadav” ]

उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी में चुनाव के बाद भी विवाद थमता हुआ नजर नहीं आ रहा है। आये दिन समाजवादी पार्टी से कोई न कोई बड़ी खबर आती ही रहती है। अब सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (akhilesh yadav) ने भी ट्वीट कर अफवाहों को फिर से हवा दे दी है।

[/nextpage]

[nextpage title=”akhilesh yadav2″ ]

अखिलेश ने किया ट्वीट :

  • उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बीते दिन एक ट्वीट किया था।
  • उन्होंने कहा था कि उनकी सरकार में बंटे हुए बैग गुजरात कैसे पहुँच गए।
  • अखिलेश ने सवाल किया कि यूपी के बसते गुजरात में क्यों बंट रहे है।
  • आपको बता दें कि यूपी और गुजरात दोनो जगह भारतीय जनता पार्टी सत्ता में है।
  • गुजरात में जो बैग मिले थे, उनमें अखिलेश यादव की तस्वीर को छिपा दिया गया था।
  • इस पर अखिलेश यादव ने ट्वीट कर सरकार से सवाल पूछा था।
  • उन्होंने कहा कि स्टीकर से हमारी तस्वीर को तो छिपाया जा रहा है।
  • मगर समाजवादियों का काम और रंग फिर भी दिखाए दे रहा है।
  • कहा जा रहा है कि यह यूपी में गुजरात में बैग सप्लाई करने वाली कंपनी की गलती है।
  • उसकी वजह से ही अखिलेश यादव की तस्वीर वाले बैग गुजरात के स्कूलों तक पहुँच गए।

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें