Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

माह-ए-रमजान की शुरुआत पर अखिलेश यादव ने दी बधाई

akhilesh yadav

akhilesh yadav

मुस्‍लिम समुदाय का पवित्र महीना माह-ए-रमजान की शुरुआत हो चुकी है। चांद के नजर आने के बाद मुस्लिम धर्मगुरुओं ने रमजान की शुरुआत का ऐलान किया। इसके बाद से बाजार में खरीदारी को लेकर चहल पहल देखी जा रही है। बाजार में आने वाले लोग रोजा इफ्तार और सहरी के लिए खरीदारी कर रहे हैं। इस महीने दान पुण्य के कार्यों करने को प्रधानता दी जाती है इसलिए इस महीने को नेकियों और इबादतों का महीना कहा जाता है। रमजान का महीना शुरू होने पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी ट्वीट कर सभी को शुभकामनाएं दी हैं।

सेहरी और इफ्तार सामग्री की खरीदारी कर रहे लोग :

घरों की साफ-सफाई के साथ सेहरी और इफ्तार सामग्री की लोग व्यवस्था कर रहे हैं। इसके लिए सभी जगहों पर मस्जिदों की साफ-सफाई की जा रही है। आस्था, सब्र बरकत, फजीलत और अजमत का पवित्र माह तमाम महीनों का सरदार माह-ए-रमजान के स्वागत में समुदाय के लोग तन-मन से लग गए हैं। सारा माहौल भक्ति रस में गोते खा रहा है। बे नमाजी भी नमाज शुरू कर रहे हैं। मस्जिदों में नवाफिल और तिलावते कलाम पाक के द्वारा रमजान का स्वागत किया जा रहा है। लोग रमजान के लिए कुर्ता, पजामा, टोपी अतर, सुरमा एवं लूंगी आदि की व्यवस्था कर रहे हैं।

 

ये भी पढ़ें: बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सहित कई नेताओं ने ज्वाइन की बीजेपी

अखिलेश यादव ने किया ट्वीट :

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुस्लिम भाइयों को रमजान पर्व की बधाई देते हुए कहा कि रमजानुल मुबारक माह में दूसरे लोगों से हमदर्दी और सब्र की सीख मिलती है। इस माह में अल्लाह अपनी रहमतों और बरकतों की बारिश करता है। पूर्व सीएम ने कहा कि रमजान का मकसद भूखे रहना नहीं, बल्कि बुराईयों से बचना और नेकियों पर चलना है। रमजान को नेकियों का मौसम-ए-बहार भी कहा जाता है। उन्होंने कहा कि पैगम्बर मोहम्मद साहब की शिक्षा और उनके संदेश को याद करने का यह अवसर है। उनके जीवन से समानता और भाईचारे की शिक्षा लेना और उनके बताए मार्ग पर चलना हमारी जिम्मेदारी बनती है।

 

ये भी पढ़ें: सेतु निगम के जीएम ने माना कि फ्लाईओवर निर्माण में थीं खामियां

Related posts

सावधान: 2020 तक करीब 17.3 लाख लोग कैंसर की चपेट में!

Dhirendra Singh
8 years ago

सत्यलोक आश्रम में चार साध्वियों से गैंगरेप

Sudhir Kumar
7 years ago

परिवार और पार्टी में अकेले पड़े सीएम को मिला डिंपल यादव का साथ!

Divyang Dixit
8 years ago
Exit mobile version