समाजवादी पार्टी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गुरुवार से समाजवादी विकास रथ यात्रा की शुरुआत की, जिसके तहत उनका काफिला उन्नाव के शुक्लागंज पहुंचा। जहाँ सीएम अखिलेश ने शुक्लागंज के स्टेडियम में रथयात्रा का संबोधन किया।

सीएम का संबोधन:

  • समाजवादी पार्टी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गुरुवार से अपना प्रचार अभियान शुरू कर दिया है।
  • जिसके तहत वो अपना काफिला लेकर उन्नाव के शुक्लागंज पहुंचे।
  • जहाँ सीएम के विकास रथ का जोरदार स्वागत किया गया।
  • जिसके बाद सीएम अखिलेश ने जनता का संबोधन किया।
  • इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनता को भरोसा दिलाया कि, 2017 में सपा की सरकार बनेगी।
  • संबोधन में आगे सीएम ने कहा कि, एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन देने के लिए किसानों का धन्यवाद् दिया।
  • उन्होंने आगे कहा कि, बहुत कम समय में एक्सप्रेस-वे का काम पूरा किया।
  • सीएम ने कहा कि, देश की सबसे अच्छी सड़क हमने बनायी।
  • वहीँ सीएम ने कहा कि, यूपी को आगे ले जा रहे हैं।

गिनाई सरकार की उपलब्धियां:

  • सीएम अखिलेश ने उन्नाव में अपनी सरकार की उपलब्धियां जनता के सामने रखीं।
  • जिसमें उन्होंने विकास के लिए कई मुद्दों को विषय बनाया।
  • सीएम ने कहा कि, प्रदेश की बिजली की समस्या को दूर कर रहे हैं।
  • उन्होंने आगे कहा कि, गरीबों के लिए मुफ्त लोहिया आवास बना रहे हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें