[nextpage title=”मुख्यमंत्री का सीक्रेट प्लान ” ]

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव यूपी में अगले साल होने वाले चुनाव से पहले अपनी सरकार की उपलब्धियां घर-घर तक पहुंचाने के लिए एक खास रणनीति पर काम कर रहे हैं। इसके लिए वह हार्वर्ड विश्वविद्यालय के पेशेवरों की मदद ले रहे हैं।

  • चुनाव में प्रचार के लिए उन्होंने अलग टीम बनाई है।
  • जो जनता के बीच सपा की साफ, उन्नत और विकास को बढ़ावा देने वाली पार्टी की छवि पेश करेगी।
  • उत्तर प्रदेश में चुनाव फरवरी 2017 में होने की संभावना है।
  • यानि चुनाव में चार माह का समय बचा है।
  • इसीलिए अखिलेश चाहते हैं कि चुनाव प्रचार कुछ अलग ढंग से हो।
  • इसमें उनकी मदद कर रहे हैं हार्वर्ड के प्रोफेसर स्टीव जार्डिंग और अद्वेत सिंह, जो सह मुखिया हैं।
  • यह खबर पहले ही आ चुकी है कि जार्डिंग चुनाव में अखिलेश की मदद कर रहे हैं।
  • वह पूरी पार्टी के प्रचार का जिम्मा संभालेंगे।

यह भी पढ़ें : CM अखिलेश के ड्रीम प्रोजेक्ट लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर कुछ ऐसे हुई टेस्ट ड्राइव !

  • लेकिन अब यह सूचना आ रही है कि जार्डिंग और सिंह सिर्फ टीम अखिलेश का हिस्सा होंगे।
  • इसकी पुष्टि एक सपा नेता ने की।
  • उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने प्रचार अभियान के लिए अलग टीम बनाई है।
  • लेकिन पार्टी सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव के कहने पर काम करेगी।
  • वही जो रणनीति तय करेंगे पार्टी उसी ढंग से प्रचार करेगी।
  • सपा ने अब तक चुनाव प्रचार की शुरुआत नहीं की है जबकि कांग्रेस और बसपा कई रैलियां कर चुके हैं।
  • सपा की ओर से प्रचार अभियान की शुरुआत में देरी का कारण परिवार में उत्पन्न विवाद माना जा रहा है।
  • मुलायम सात अक्तूबर को आजमगढ़ से प्रचार अभियान की शुरुआत करने वाले थे लेकिन इसे बाद में टाल दिया गया।
  • इस बीच अखिलेश ने अपने स्तर से ही प्रचार अभियान शुरू करने के प्रयास तेज कर दिए हैं।

कितनी बड़ी है CM अखिलेश की टीम ? जाने अगले पेज पर :

[/nextpage]

[nextpage title=”मुख्यमंत्री का सीक्रेट प्लान ” ]

कितनी बड़ी है CM अखिलेश की टीम ?

  • अखिलेश की प्रचार टीम में उनको मिलाकर 20 लोग शामिल हैं।
  • इनमें उन स्थानीय नेताओं को जगह दी गई है जो प्रदेश के राजनीतिक समीकरणों से अच्छी तरह वाकिफ हैं।
  • उम्मीद है कि अक्तूबर के मध्य में अखिलेश प्रचार अभियान की शुरुआत कर दें।

यह भी पढ़ें : उरी हमले में शहीद हुये यूपी के जवानों के परिजनों को CM ने की मदद की घोषणा!

  • प्रचार टीम के सह प्रमुख अद्वेत सिंह की मानें तो एक्सपर्ट अखिलेश को रैलियों, बयानों में ऐसा वक्तव्य रखने की शिक्षा दे रहे हैं
  • जिससे पार्टी की जनता के बीच छवि सशक्त हो।
  • कैसे सरकार ने पांच साल में प्रदेश की बेहतरी के लिए काम किया इसकी जानकारी दें।

क्या है मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की चुनावी रणनीति जाने अगले पेज पर :

[/nextpage]

[nextpage title=”मुख्यमंत्री का सीक्रेट प्लान ” ]

क्या है मुख्यमंत्री की चुनावी रणनीति:

  • टीम इस वक्त उन जगहों का चुनाव कर रही है जहां साइकिल यात्रा शुरू की जा सके।
  • साथ ही कैसे होर्डिंग, बैनर बनवाए जाएं जो सीधे जनता को प्रभावित करें।
  • अखिलेश इन दोनों विशेषज्ञों के संपर्क में इसी साल के मध्य में आए।
  • इन विशेषज्ञों को अखिलेश की बतौर मुख्यमंत्री काम करने की विधि काफी पसंद आई थी और उन्होंने ही मुख्यमंत्री से संपर्क साधा था।
  • सिंह ने कहा कि जनता में अखिलेश की छवि अच्छी है।

यह भी पढ़ें : यूपी के पुलिसकर्मियों को CM अखिलेश यादव का तोहफा !

  • जनता से बात करने पर पता चलता है कि अखिलेश से उन्हें बहुत उम्मीदें हैं।
  • हमने कई सुदूर इलाकों का दौरा किया, भिन्न जाति के लोगों से बातचीत की, समय बिताया।
  • इससे पता चला कि लोगों के मन में अखिलेश के विकास एजेंडे को लेकर काफी उम्मीदें हैं।
  • अद्वेत सिंह ने 2014 में राहुल गांधी के लोकसभा चुनाव के प्रचार अभियान में भी भूमिका निभाई थी।

क्यों खास हो प्रचार अभियान इसकी पूरी जानकारी अगले पेज पर :

[/nextpage]

[nextpage title=”मुख्यमंत्री का सीक्रेट प्लान ” ]

क्यों खास हो प्रचार अभियान:

  • जानकारों का कहना है कि वक्त बदलने के साथ सियासत का तरीका भी बदला है।
  • अब विशेषज्ञों की मदद इसलिए ली जाती है ताकि कार्यकर्ताओं को प्रचार कैसे हो यह बताया जा सके।
  • कार्यकर्ता अगर अपने स्तर से प्रचार अभियान का उद्देश्य तय करेंगे तो संभव है कि चुनाव में सफलता न मिले।

यह भी पढ़ें : देखें मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नए घर की तस्वीरें !

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें