मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज अपने बदायूं और बरेली के दौरे पर हैं। जिसके लिए मुख्यमंत्री बदायू पहुंच चुके हैं। जहां उनका स्वागत किया गया। इसके बाद उनके बरेली जाने का कार्यक्रम है, जहां से वे दोपहर एक बजे विशेष विमान से दिल्ली रवाना हो जाऐगें।

मुख्यमंत्री ने दी कई सौगातेः

  • मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 4-लेन सड़क मार्ग का लोकार्पण किया।
  • मुख्यमंत्री ने बटन दबा कर बदायूं-बरेली 4-लेन मार्ग का किया उद्धाटन।
  • अपने बदायूं और बरेली दौरे में मुख्यमंत्री कई कार्यक्रमों में शामिल हुए।
  • इस दौरान उन्होनें तमाम योजनाओं का लोकार्पण और उद्धाटन किया।
  • मुख्यमंत्री ने जिले के मेधावी छात्रों को लैपटॉप देकर सम्मानित किया।
  • मुख्यमंत्री ने 310 मेधावी छात्रों को लैपटॉप भी दिये।
  • सीएम अखिलेश यादव ने 75 परियोजनाओें का लोकार्पण किया।
  • इसके साथ ही सीएम ने चार योजनाओें का शिलान्यास किया।

[metaslider id=7865]

सुविधा और सुरक्षा का खास ख्यालः

  • मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सभा की तैयारी में जुटे अधिकारियों ने जनता की सुविधा ओर सुरक्षा के खास इंतजाम किये हैं।
  • मुख्यमंत्री की सभा में आने वाले लोगों को गर्मी से बचाने के लिए कई तरह के इंतजाम किये गये है।
  • अधिकारियों के अनुसार, सभा स्थल पर बड़ा और बेहतर पंडाल बनाया गया है।
  • मुख्यमंत्री के पहुंचने से पहले ही लाभार्थियों की भारी भीड़ सभा स्थल पर पहुंच चुकी थी। पंडाल खचाखच भरा हुआ है।
  • मुख्यमंत्री के आने से पहले लोगों के मनोरंजन के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया।

सीएम ने व्यक्त किया जनता का आभारः

  • कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने वहां मौजूद सभा को संबोधित करेंगे।
  • उन्होंने ये भी कहा कि, “सपा ने सड़के बनायीं, बिजली का इंतजाम किया”।
  • “समाजवादी लोगों ने सूबे के विकास के लिए किया काम”।
  • सीएम ने कहा जनता का बहुत- बहुत धन्यवाद, इस ऐतिहासिक कार्यक्रम के लिए आप बधाई के पात्र हैं।
  • सीएम ने कहा कि हमने 4 साल में बहुत से काम किये, कई अभी बाकी है, आप दोबारा हमें मौका देंगें तो उन्हें भी पूरा करेंगें।
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने घोषणा पत्र में किये सभी वादे 4 साल में ही पूरे कर दिये। 4 साल में सपा सरकार ने बहुत काम किया।
  • सीएम ने कहा समाजवादियों ने यूपी में विकास कार्य किया है। आगे लाभार्थियों की संख्या बढ़ायी जायेगी।
  • समाजवादी नेताजी के बताये रास्ते पर चल रहें हैं।
  • हमने यूपी में मेडिकल कालेज बनाने का काम किया, सरकार किसानो को सुविधाएं दे रही है। सपा हर क्षेत्र में काम कर रही है।

 

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें